Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Ravichandran Ashwin ने उठाए सवाल, कहा वैभव नहीं यह खिलाड़ी था Player of the Tournament का हकदार

Cricket Addictor 2 months ago
 Ravichandran Ashwin : आईपीएल 2026 समाप्त हो चूका हैं और फाइनल मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा टूर्नामेंट अपने नाम किया।इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की रही।
महज 15 साल की उम्र में उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और साथ ही उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया।हालांकि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इस फैसले पर सवाल उठन...

Ravichandran Ashwin : आईपीएल 2026 समाप्त हो चूका हैं और फाइनल मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा टूर्नामेंट अपने नाम किया।

इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की रही। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की और साथ ही उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया।

हालांकि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इस फैसले पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का मानना है कि यह सम्मान किसी और खिलाड़ी को मिलना चाहिए था।

Ravichandran Ashwin ने इस खिलाड़ी को बताया असली हकदार

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि उनके अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पूरे सीजन में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे।

अश्विन का मानना है कि भुवनेश्वर ने सिर्फ फाइनल ही नहीं बल्कि पूरे टूर्नामेंट में लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन किया और इसी वजह से उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना जाना चाहिए था।

अश्विन ने यह भी कहा कि फाइनल मुकाबले में भी उनकी गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया था। उनके अनुसार बल्लेबाजों के प्रदर्शन को ज्यादा महत्व दिया गया जबकि गेंदबाजों के योगदान को नजरअंदाज कर दिया गया।

फाइनल मुकाबले में भुवनेश्वर की गेंदबाजी बनी निर्णायक

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। उन्होंने पावरप्ले में रन गति को नियंत्रित रखा और टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। साई सुदर्शन का विकेट लेकर उन्होंने विपक्षी टीम को बड़ा झटका दिया।

इसके अलावा पुराने गेंद से डेथ ओवरों में भी उन्होंने शानदार नियंत्रण दिखाया और आखिरी ओवरों में जेसन होल्डर का विकेट हासिल किया।

भुवनेश्वर ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 29 रन खर्च करके एक विकेट हासिल किया और मैच को आरसीबी की तरफ मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल में विराट कोहली को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

फाइनल में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने शानदार और मैच जीताऊ पारी खेली। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

इसके बाद उन्होंने पारी को अंत तक संभाला और 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

कोहली की इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, लेकिन अश्विन (Ravichandran Ashwin) इस फैसले से भी सहमत नजर नहीं आए। उनका मानना था कि गेंदबाजी परिस्थितियों को देखते हुए भुवनेश्वर का योगदान अधिक महत्वपूर्ण था।

पर्पल कैप से भी मामूली अंतर से चूके भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल 2026 सीजन व्यक्तिगत रूप से भी शानदार रहा। उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए और उनका औसत 17.89 रहा। साथ ही उनकी इकॉनमी भी 7.95 की रही, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती है।

हालांकि वह पर्पल कैप जीतने से सिर्फ एक विकेट पीछे रह गए। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 17 मैचों में 29 विकेट लेकर यह सम्मान अपने नाम किया। इसके बावजूद अश्विन का मानना है कि पूरे सीजन के प्रभाव और बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन को देखते हुए भुवनेश्वर कुमार सबसे बड़े अवॉर्ड के असली दावेदार थे। उनका मानना है कि कहीं ना कहीं इस स्टार खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी हुई है और यह उस अवार्ड को जीतने में सफल साबित नहीं हो पाए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi