Tim David: RCB ने रविवार को गुजरात टाइटन्स को हराकर IPL 2026 की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार जीती. अभी टीम जीत का जश्न फिका भी नहीं पड़ा था कि Tim David पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है.दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अहमदाबाद में 30 साल के टिम डेविड ऐसी हरकत बैठे हैं, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनपर IPL खेलने पर बैन लगा दिया है.Tim David: RCB ने रविवार को गुजरात टाइटन्स को हराकर IPL 2026 की ट्रॉफी लगातार दूसरी बार जीती. अभी टीम जीत का जश्न फिका भी नहीं पड़ा था कि Tim David पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है.
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अहमदाबाद में 30 साल के टिम डेविड ऐसी हरकत बैठे हैं, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनपर IPL खेलने पर बैन लगा दिया है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए यह सबसे बड़ा झटका है.
Tim David पर लगा एक मैच का बैन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David) पर इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. जिस कारण उनपर साल 2027 में एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है.
आईपीएल की ओर से सोमवार को अधिकारिक बयान जारी किया गया है. जिसके अनुसार, RCB के खिलाड़ी पर दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं जो कि कुल मिलाकर पांच हो गए हैं. लिहाजा, उन्हें एक मैच के लिए निलंबित किया गया है.
यह नियम मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर या मैच रेफरी के साथ अनुचित, खतरनाक व्यवहार या गेंद-क्रिकेट से जुड़ी कोई वस्तु किसी पर फेंकना से जुड़ा है. अगर कोई प्लेयर ऐसा करता पाया जाता है बीसीसीआई उसपर सख्स एक्शन ले सकती है.
अंपायर नितिन मेनन पर आइस बैग उछाला

बता दें कि 0वें ओवर में जब गुजरात टाइटंस का एक विकेट गिरा तो डगआउट में बैठे टिम डेविड (Tim David) ने खुशी में अपना आपा खो दिया. फिर अचनाक मैदान पर खड़े अंपायर नितिन मेनन की ओर आइस बैग उछाल दिया.
वहीं, मैच खत्म होने के बाद टिम डेविड ने जवागल श्रीनाथ के सामने अपनी गलती स्वीकार कर लीग, और सभी आरोपों को सहमति के साथ मान लिया.
मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा
इससे पहले 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टिम डेविड को शोभनीय, अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक इशारों के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था. इसके तहत उन्हें अनुच्छेद 2.6 के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और दो डिमेरिट अंक दिए गए थे.
जबकि, 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक अन्य मैच में अंपायर के निर्देषों की आलोचना करने पर Tim David पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था और एक डिमेरिट अंक दिया गया था.
ना पहले कभी हुआ, ना शायद आगे होगा! IPL 2026 में बने ये 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन
