Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

RCB vs GT Today Match Prediction, Match 34- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Cricket Addictor 1 month ago
 RCB vs GT Today Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के 34वे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है वह 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
फिलिप साल्ट ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली है इस मैच में भी बेंगलुरु को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को भी पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा...

RCB vs GT Today Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के 34वे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है वह 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। फिलिप साल्ट ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली है इस मैच में भी बेंगलुरु को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को भी पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पूरी टीम 199 रन का पीछा करते हुए 100 रन पर सिमट गई। गुजरात टाइटंस 6 अंकों के छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB vs GT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर

मैच डिटेल्स (RCB vs GT Match Details):

मैचरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
स्टेडियमएम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
मैच की तारीख24 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RCB vs GT Head-to-Head):

  • मैच: 6

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 3

  • गुजरात टाइटंस ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (RCB vs GT Recent Form):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: L, W, W, L, W

गुजरात टाइटंस: L, W, W, W, L

पिच रिपोर्ट (RCB vs GT Pitch Report- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 106 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 41%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत54%
पहली पारी का औसत स्कोर 170
दूसरी पारी का औसत स्कोर152
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (74%)

RCB vs GT Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45-50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165-175

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना


RCB vs GT Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50-55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185-190

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (RCB vs GT Playing XI Today):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI:

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा

टॉप बल्लेबाज (RCB vs GT Top Scorer Prediction)

  • विराट कोहली ने इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 49.40 के औसत से 247 रन बनाए हैं। इनकी फॉर्म को देखते हुए इस मैच में भी यह अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी 53.01 के औसत से 265 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (RCB vs GT Top Bowler Prediction)

  • कगिसो रबाडा ने पिछले 2 मैचों में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 3-3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • भुवनेश्वर कुमार ने भी पिछले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वह एक अनुभवी गेंदबाज हैं और अब तक टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में इस मैच में भी उनके टॉप विकेट-टेकर रहने की पूरी संभावना है।

RCB vs GT Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे उनका संतुलन मजबूत नजर आ रहा है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है यही वजह है कि इस मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को आगे माना जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 60%

गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 40%

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, कुलवंत खेजरोलिया, एम शाहरुख खान, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi