Riyan Parag: आईपीएल 2026 को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला खेला गया. इस दौरान RR के कप्तान रियान पराग सुर्खियों में आ गए, जब वह ड्रेसिंग रूम में वेप पीते हुए दिखाई दिए.Riyan Parag: आईपीएल 2026 को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला खेला गया. इस दौरान RR के कप्तान रियान पराग सुर्खियों में आ गए, जब वह ड्रेसिंग रूम में वेप पीते हुए दिखाई दिए. उनका एक वीडियो ई-सिगरेट पीते हुए सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
ऐसे में अब बीसीसीआई उनपर बड़ी कार्यवाही कर सकती है. माना जा रहा है कि रियान पराग (Riyan Parag) को कुछ मैचों से बैन भी किया जा सकता है.
कितने मैचों से बैन हो सकते हैं Riyan Parag?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL गवर्निंग काउंसिल जल्द ही आरआर कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) को कारण बताओ नोटिस जारी करने वाली है. बीसीसीआई ने भी इस पूरे मामले में पैनी नजर बनाई हुई है.
माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बीच रियान पराग अगर रियान पराग पर वेपिंग का आरोप साबित होता है, तो बीसीसीआई के Code of Conduct (आचार संहिता) के तहत उनपर बैन के साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है.
जिसके मुताबिक, रियान पराग को 4 से 5 मैचों का बैन (suspension) झेलना पड़ सकता है।
क्या है पूरा मामला?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स मैच के दौरान 16वें ओवर में रियान पराग (Riyan Parag) आरआर के ड्रेसिंग रूप में वेप पी रहे थे. यह पूरा नजारा ब्रॉडकास्ट कैमरे में कैद हो गया था. फिर यह वीडियो देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.
अब फैंस रियान पराग की इस हरकत से नाराज है, और उनपर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं. इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि इंडिया में ई-सिगरेट बैन है उसके बावजूद रियान कैसे वेप का इस्तेमाल कर रहे थे.
MI vs SRH: हैदराबाद के गैंगस्टर्स ने मुंबई के दबंगों को दबोचा, सनराइजर्स 6 विकेट से जीता मैच
क्या है IPL नियम?
वेप पीने पर आईपीएल का कोई खास नियम नहीं है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार स्टेडियम के अंदर, विशेष रूप से ड्रेसिंग रूम और डगआउट में स्मोकिंग या ई-सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है. अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ इस नियम का उल्लघंन करता है तो उसे सजा हो सकती है. साथ ही भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. इसके अलावा चेतावनी के साथ मैच फिस भी काटी जा सकती है.
बता दें कि भारत में ई-सिगरेट और वेप कानूनी रूप से बैन हैै. साथ ही इसके उत्पादन, बिक्री और प्रचार पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है. अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है तो जेल की सजा भी काटनी पड़ सकती है.
