RR Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को होने वाला यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि 8 में से पांच मैच गंवा चुकी है, जबकि साल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR Playing XI) ने 9 मैच में 6 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर हैं।RR Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को होने वाला यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि 8 में से पांच मैच गंवा चुकी है, जबकि साल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR Playing XI) ने 9 मैच में 6 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर हैं।
बता दें कि, पिंक आर्मी ने पिछले पांच मैचों में तीन मैच गंवाए हैं, लेकिन पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन जीत दर्ज की थी। अब वह यही प्रदर्शन डीसी के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। लेकिन इस मैच में कप्तान रियान पराग का पत्ता कट सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसी रह सकती है राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन।
RR Playing XI:रियान पराग का कट सकता है पत्ता

राजस्थान रॉयल्स (RR Playing XI) का प्रदर्शन रियान पराग की कप्तानी में बेहद कमाल का रहा है, लेकिन वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट का उपयोग करते पाए गए थे, जिसके बाद बीसीसीआई भी उनसे नाराज चल रही है।
ऐसे में माना जा रहा है कि आगे कोई खिलाड़ी इस तरह की गलती को न दोहराए, इसके लिए रियान पराग पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अगर रियान को एक मैच का बैन लगाया जाता है तो फिर उनकी जगह ध्रुव जुरेल को कप्तानी का भार सौंपा जा सकता है।
आरआर का संभावित बल्लेबाजी क्रम
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR Playing XI) अपने बल्लेबाजी क्रम में मुश्किल ही कोई बदलाव करती नजर आए। पिछला मैच पंजाब के खिलाफ उन्होंने इसी बल्लेबाजी के दम पर जीता था। ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के ऊपर होगी, जिनका फॉर्म बेहद कमाल का चल रहा है।
तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल और चौथे पर डोनोवन फरेरा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। जबकि शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा के ऊपर पारी को शानदार फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शिमरोन हेटमायर का इस्तेमाल किया जा सकता है तो श्रीलंका के धाकड़ ऑलराउंडर दासुन शनाका भी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
Riyan Parag के खिलाफ BCCI लेगी कड़ा एक्शन, अब इतने मैच के लिए झेलना पड़ सकता है बैन
गेंदबाजी में बदलाव मुश्किल
राजस्थान रॉयल्स (RR Playing XI) की बल्लेबाजी मौजूदा सीजन में बेहद कमाल की रही है। खासकर जोफ्रा आर्चर का फॉर्म आरआर खेमे के लिए बेहद अहम रहा है। वहीं, दिल्ली के खिलाफ भी जोफ्रा आर्चर की भूमिका काफी अहम हो सकती है।
वह पावर प्ले और डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। जबकि नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा की तेज गेंदबाजी भी आरआर के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो यश पुंजा को टीम मैनेजमेंट लगातार दूसरे मैच में मौका दे सकता है। पंजाब के खिलाफ इस बल्लेबाज ने दो बल्लेबाजों का शिकार किया था।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर),शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिमरोन हेटमायर।
