RR vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2026 का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. LSG पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. लेकिन इस मुकाबले को जीतकर वह RR की प्लेऑफ की राह जरूर मुश्किल कर सकती है.RR vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2026 का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. LSG पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. लेकिन इस मुकाबले को जीतकर वह RR की प्लेऑफ की राह जरूर मुश्किल कर सकती है. RCB पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. अब 3 टीमों के बीच कड़ी टक्कर है.
ऐसे में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. ऐसे में अपना एक भी मैच गंवाना नहीं चाहेगी. चलिए तो जान लेते हैं कि राजस्थान बनाम लखनऊ (RR vs LSG Live Streaming) मैच आप कहां पर और कैसे देख सकते हैं. साथ ही डिजिटल लाइव स्ट्रीम के लिए कौन सी ऐप इंस्टॉल करें.
RR vs LSG Live Streaming : कब और कहां खेला जाएगा मैच?

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG Live Streaming) के बीच मैच 19 मई 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे किया जाएगा.
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में अब तक 12 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें 6 में जीत दर्ज की है तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है. अब RR पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ छठें स्थान पर फिसल गई है.
अगर अब राजस्थान को प्लेऑप में पहुंचना है को बचे हुए 2 मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. फिर 16 अंकों के साथ में वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. वहीं, लखनऊ पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.
RR vs LSG Live Streaming : किस चैनल पर देखें मैच ?
राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) (RR vs LSG Live Streaming) के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध है. हिंदी कमेंट्री के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स 1 (Star Sports 1), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी (Star Sports 1 Hindi) पर RR vs LSG मैच का मजा लें सकते हैं.
इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) चैनल पर आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मैच हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 भाषाओं में देखे जा सकते हैं.
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने विभिन्न टीवी चैनलों पर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, मराठी, गुजराती, मलयालम, भोजपुरी और हरियाणवी में मैचों का प्रसारण कर रहा है. लिहाजा, आप अपनी पसंदीदा लोकल भाषा में भी आईपीएल 2026 के सभी मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं.
DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर, दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया
डिजिटल लाइव स्ट्रीम के लिए कौन सी इंस्टॉल करें?
राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मैच के डिजिटल लाइव स्ट्रीम के लिए JioHotstar ऐप अवेलेबल है. इसके लिए आप को प्लेस्टोर पर जाकर जियो हॉटस्टार की ऐप डाउनलोड करनी है.
फिर अपने नंबर से लॉग इन करने के बाद लाइव मैच RR vs LSG पर क्लिक करें, और आराम से बिना की परेशानी के मैच का आनंद ले सकते हैं.
हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों के लिए फ्री मैच की सुविधा उपलब्ध है. लेकिन बाद में आपको सबस्क्रिप्सन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये भी है.
