Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

Cricket Addictor 2 years ago

सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय (Sachin Tendulkar Biography):

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर, क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. सचिन को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है.

वह विश्व क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. सचिन दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे, जो लेग स्पिन, ऑफ-स्पिन और मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते थे. उनके नाम पर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. ‘मास्टर ब्लास्टर’ के नाम मशहूर सचिन तेंदुलकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कई लोगों के लिए प्रेरणा है.

सचिन तेंदुलकर का जन्म और फैमिली (Sachin Tendulkar Birth and Family):

 Sachin Tendulkar Family

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई के दादर में एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता रमेश तेंदुलकर मराठी कवि और उपन्यासकार थे. उन्होंने ही सचिन का नाम प्रसिद्ध संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था. उनकी मां रजनी तेंदुलकर बीमा कंपनी में काम करती थीं. चार भाई-बहनों में सचिन सबसे छोटे हैं. उनके दो बड़े भाई अजीत और नितिन तेंदुलकर हैं. उनकी बहन सविता तेंदुलकर है. सचिन के बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था. सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को डॉ. अंजलि महेता से शादी की थी. सचिन और अंजलि के दो बच्चे हैं. जिनका नाम सारा और अर्जुन तेंदुलकर हैं.

सचिन तेंदुलकर बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

सचिन तेंदुलकर का पूरा नामसचिन रमेश तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर का उपनाम मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंदुलकर का डेट ऑफ बर्थ24 अप्रैल 1973
सचिन तेंदुलकर का जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
सचिन तेंदुलकर की उम्र50 साल
सचिन तेंदुलकर का जर्सी नंबर10
सचिन तेंदुलकर के कोचरमाकांत आचरेकर
सचिन तेंदुलकर के पिता का नामरमेश तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की माता का नामरजनी तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के भाई का नामअजीत तेंदुलकर और नितिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की बहन का नामसविता तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की वैवाहिक स्थितिविवाहित
सचिन तेंदुलकर की पत्नी का नामअंजली तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की बेटी का नामसारा तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के बेटे का नामअर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर का लुक (Sachin Tendulkar's Looks):

रंगगोरा
आखों का रंगगहरा भूरा
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 5 इंच
वजन62 किलोग्राम

सचिन तेंदुलकर की शिक्षा (Sachin Tendulkar’s Education):

शुरुआत में सचिन तेंदुलकर बांद्रा (पूर्व) में साहित्य हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे. सचिन ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के इंडियन एजुकेशन साइट न्यू इंग्लिश स्कूल, बांद्रा और दादर में स्थित शरदाश्रम विद्यामंदिर हाई स्कूल से पूरी की. उन्हें पढ़ाई में मन नहीं लगाता था, यही कारण है कि वह दसवीं बोर्ड परीक्षा में तीन बार फेल हुए थे. सचिन तेंदुलकर ने 12वीं तक पढ़ाई की है. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी.

सचिन तेंदुलकर का शुरुआती करियर:

 Sachin Tendulkar

1984 में, सचिन के बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने क्रिकेट की क्षमता को पहचाना और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने ही सचिन को दादर, बॉम्बे के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर के प्रशिक्षण केंद्र ले गए. आचरेकर सचिन से बहुत प्रभावित हुए और उन्हें दादर में शरदाश्रम विद्यामंदिर इंग्लिश जूनियर हाई स्कूल में दाखिला लेने को कहा. जिसके बाद सचिन अपनी मौसी के घर चले गए, क्योंकि वहां से दादर स्कूल पास था. रमाकांत आचरेकर, जिन्हें “गुरु द्रोणाचार्य” पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, उनके प्रयासों और मार्गदर्शन ने ही सचिन के करियर को आकार दिया.

सचिन अपने स्कूल के दिनों में एक तेज गेंदबाज बनने के लिए एमआरएफ पेस फाउंडेशन में भाग लिया था. जहां उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने बल्लेबाजी पर ध्यान देने की सलाह दी. तब से सचिन बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने लगे. सचिन अपने गुरु के साथ अभ्यास करते थे. कोच रमाकांत आचरेकर का सचिन के साथ प्रैक्टिस का तरिका अनोखा था. वह स्टम्प पर एक रुपये का सिक्का रख देते थे और जो गेंदबाज सचिन को आउट करता, उसे सिक्का मिलता था. अगर सचिन पूरे समय बल्लेबाजी करने में सफल होते, तो वह सिक्का उनका होता. सचिन ने उस समय 13 सिक्के जीते थे, जो उनके लिए आज प्रिय हैं.

अपने स्कूल के दिनों से ही सचिन क्रिकेट जगत में लोकप्रिय हो गए थे. उन्होंने अपनी स्कूल टीम को कई मैच जीत दिलायी थी. उन्होंने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के लिए भी खेला है. 14 साल की उम्र में सचिन ने स्कूल के एक हॅरिस शील्ड मैच के दौरान साथी बल्लेबाज विनोद कांबली के साथ मिलकर ऐतिहासिक 664 रनों की अविजित साझेदारी की थी. इस धमाकेदार जोड़ी के अद्वितीय प्रदर्शन के कारण एक गेंदबाज तो रोने ही लगा और मैच आगे खेलने से इनकार कर दिया. सचिन ने इस मैच में 326 रन और टूर्नामेंट में कुल 1000 से भी ज्यादा रन बनाए थे, जिसके बाद वह बॉम्बे स्कूलबॉय में फेमस हो गए. कुछ ही समय बाद उन्हें मुंबई की रणजी क्रिकेट टीम से खेलने का अवसर मिला.

सचिन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट करियर (Sachin Tendulkar’s Domestic Career):

14 नवंबर 1987 को सचिन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन उस समय वह सिर्फ एक विकल्प थे. लेकिन 11 दिसंबर 1988 को गुजरात के खिलाफ अगले सीजन के अपने पहले मैच में उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए. 1988-89 के रणजी सीज़न में वे 67.77 की औसत से 583 रन बनाकर मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, जो उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता था.

1990-91 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में, उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 75 गेंदों में 96 रन की पारी खेली और टीम को कप दिलाया. सचिन ने रणजी, ईरानी और दलीप ट्रॉफी में अपने तीनों घरेलू टूर्नामेंट डेब्यू में शतक बनाए हैं. उन्होंने स्कूल लीग और घरेलू क्रिकेट दोनों में शानदार बल्लेबाजी की.

सचिन तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Sachin Tendulkar’s International Cricket Career):

 Sachin Tendulkar

1989 में, सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया. 15 नवंबर 1989 को, 16 साल 205 दिन की उम्र में सचिन कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए भारत के सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर बन गए. जिसमें वह वकार यूनुस की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 15 रन बनाए थे. जबकि 18 दिसंबर 1989 को सचिन ने गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. उस मैच में वकार की गेंद पर सचिन शून्य पर आउट हो गए थे.

लेकिन 14 अगस्त 1990 को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में सचिन ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़कर अपनी टीम को हार से बचाया और टेस्ट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. इसके बाद, 1992 के विश्व कप से पहले सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज पिच पर नाबाद 148 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए. इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.

फिर 1994 में कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय शतक जड़ा. यह शतक उन्होंने 78 मैच खेलने के बाद लगाया था. 1996 विश्व कप में भी सचिन 523 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. जिसके बाद 1996 में अजहरुद्दीन की जगह सचिन को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. लेकिन वह कप्तान के रूप में बहुत असफल रहे. उनका टेस्ट कप्तान के रूप में जीत प्रतिशत 16 था, जबकि वनडे कप्तान के रूप में 31 प्रतिशत था. जिसके बाद उन्होंने 1998 में कप्तानी छोड़ दी.

सचिन ने 2003 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई, लेकिन वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए. हालांकि, 2004 में उन्हें टेनिस एल्बो की वजह से क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. सर्जरी के बाद वह लगभग अवसाद में चले गए थे और उन्हें लगा था कि वह फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. लेकिन उन्होंने वापसी की और दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 35वां शतक बनाया. उन्होंने यह उपलब्धि 125 टेस्ट में हासिल की और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया.

इसके बाद 1 दिसंबर 2006 को सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का पहला और एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. जिसमें वह 10 रन बनाकर आउट हुए. जून 2007 में, सचिन वनडे अंतर्राष्ट्रीय में 15,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने. 2010 में सचिन एकदिवसीय मैच की एक पारी में दोहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए और 200 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया. 2010 में उन्हें आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया.

सचिन तेंदुलकर 2011 विश्व कप के विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत के लिए 53.55 की औसत से 482 रन बनाए थे और जीत के बाद काफी इमोशनल हो गए थे, क्योंकि यह उनके करियर में पहली बार था जब उन्होंने विश्व कप जीता था. फिर सचिन ने मार्च 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मैच में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया. जिसमें टेस्ट में 51 शतक और वनडे में 49 शतक शामिल हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं.

सचिन तेंदुलकर का आईपीएल करियर (Sachin Tendulkar’s IPL Career):

2008 आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर को लगभग 8 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम का कप्तान बनाया. 2008 से 2011 तक सचिन ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी. 14 मई 2008 को सचिन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने उस सीजन में 7 मैचों में 31.33 की औसत से 188 रन बनाए. हालांकि, 2010 आईपीएल सचिन तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ सीजन था. उन्होंने उस सीजन में 15 मैचों में 47.53 की औसत से 618 रन बनाए थे, जिससे उनकी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था.

2011 आईपीएल में सचिन ने टी20 क्रिकेट में अपना एकमात्र शतक बनाया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन के नाम एक भी शतक नहीं है. 2013 आईपीएल से पहले सचिन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 8.28 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. उन्होंने उस सीजन में 14 मैचों में 22.07 की औसत से 287 रन बनाए. 13 मई 2013 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था.

संचिन तेंदुलकर का संन्यास (Sachin Tendulkar Retirement):

 Sachin Tendulkar

18 मार्च 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद सचिन तेंदुलकर ने सीमित ओवर प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी. हालांकि, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखा. 16 नवंबर 2013 को सचिन तेंदुलकर का 24 साल का शानदार क्रिकेट करियर आखिरकार समाप्त हो गया. सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपनी आखिरी टेस्ट पारी खेली और 74 रन बनाए.

सचिन तेंदुलकरका अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Sachin Tendulkar’s International Debut):

  • वनडे डेब्यू- 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ, कराची में
  • टेस्ट डेब्यू- 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ, कराची में
  • टी20I डेब्यू- 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, जोहान्सबर्ग में

सचिन तेंदुलकर का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Sachin Tendulkar’sCareer Summary):

बैटिंग-

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकदोहराशतकअर्धशतकचौकाछक्का
टेस्ट (Test)2003291592124853.7954.0851668205869
वनडे (ODI)4634521842620044.8386.24491962016195
टी20 (T20)11101010.083.3300020
आईपीएल (IPL)7878233410033.83119.82101329529

बॉलिंग-

प्रारूपकुल मैचपारीगेंदकुल रनविकेटसर्वश्रेष्ठइकोनॉमीऔसत
टेस्ट (Test)20014542402492463/143.5354.17
वनडे (ODI)463270805468501545/325.144.48
टी20 (T20)11151211/12.04.812.0
आईपीएल (IPL)78436233400/79.670.0

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स (Sachin Tendulkar’s Records List):

  • सचिन तेंदुलकर: वनडे रिकॉर्ड्स
  • सर्वाधिक शतक (49) और अर्द्धशतक (96).
  • एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतक (1998 में 9 शतक).
  • एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन (1998 में 1,894 रन).
  • करियर में सर्वाधिक चौके (2016 बार).
  • सर्वाधिक स्टेडियम प्रदर्शन (90 मैदान).
  • दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी.
  • सर्वाधिक 150+ स्कोर
  • सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार (62)
  • सर्वाधिक मैन ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार (15)
  • सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाले क्रिकेटर (6)
  • विश्व कप मैचों में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार (9).
  • सचिन तेंदुलकर: टेस्ट रिकॉर्ड्स
  • सर्वाधिक शतक (51).
  • अग्रणी रन-स्कोरर (11,953)
  • टेस्ट क्रिकेट में ब्रायन लारा के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर.
  • कैलेंडर वर्षों में 1000+ टेस्ट रन (6 बार – 1997, 1999, 2001, 2002, 2008, 2010).
  • 20 साल की उम्र से पहले 5 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी.
  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150+ स्कोर का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है.

सचिन तेंदुलकर को प्राप्त अवॉर्ड (Sachin Tendulkar’s Awards):

सालअवॉर्ड
1994अर्जुन पुरस्कार
1997-1998राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
1997विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
1999पद्म श्री
2001माराष्ट्र भूषण पुरस्कार
2003क्रिकेट विश्व कप में प्लेयर ऑफ द ईयर
2004 और 2007आईसीसी विश्व वनडे इलेवन में नामित
2005राजवी गांधी पुरस्कार
2008पद्म विभूषण
2010आईसीसी द्वारा क्रिकेटर ऑफ द ईयर
2010पीपुल्स च्वॉइस के साथ-साथ स्पोर्ट्स में असाधारण उपलब्धि के लिए एशियाई पुरस्कार
2011बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर
2011कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
2012विजडन इंडिया उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार
2012ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के मानद सदस्य से सम्मानित
2013दक्षिण एशिया के लिए युनिसेफ के पहले ब्रांड एंबेसडर
2014"भारत रत्न", भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

सचिन तेंदुलकर की पसंद और नापसंद (Sachin Tendulkar’s Likes and Dislikes):

पसंदीदा बल्लेबाजसुनील गावस्कर, सर विवियन रिचर्ड्स
पसंदीदा गेंदबाजवसीम अकरम, अनिल कुंबले, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन और ग्लेन मैक्ग्रा
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियमसिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), ऑस्ट्रेलिया और वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
पसंदीदा खानाबॉम्बे डक, झींगा करी, केकड़ा मसाला, कीमा पराठा, लस्सी, चिंग्री प्रोन्स, मटन बिरयानी, मटन करी, बैंगन भरता, सूशी
पसंदीदा टेनिस खिलाड़ीजॉन मैकेनरो और रोजर फेडरर
पसंदीदा टेनिस खिलाड़ीराफेल नडाल
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन, आमिर खान, नाना पाटेकर
पसंदीदा अभिनेत्रीमाधुरी दिक्षित
पसंदीदा फ़िल्मेंशोले, कमिंग टू अमेरिका
पसंदीदा संगीतकारकिशोर कुमार, सचिन देव बर्मन, बप्पी लाहिरी, डायर स्ट्रेट्स
पसंदीदा रंगनीला
पसंदीदा जगहन्यूजीलैंड, मसूरी
पसंदीदा खेलक्रिकेट, लॉन टेनिस, फॉर्मूला1

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिंकू सिंह,यशस्वी जायसवाल

सचिन तेंदुलकर की शादी (Sachin Tendulkar’s Marriage):

 Sachin Tendulkar With His wife Anjali

24 मई 1995 को सचिन तेंदुलकर ने डा. अंजलि मेहता से शादी रचाई थी. सचिन का लव लाइफ भी उतना ही रोमांचक था जितना उनका क्रिकेट करियर. क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले सचिन को अपने से 6 साल बड़ी अंजलि को दिल दे बैठे. सचिन अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे से लौटते समय मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंजलि से पहली बार मिले. सचिन को अंजलि से पहली ही नज़र में प्यार हो गया. उन्हें एक कॉमन फ्रेंड ने अंजलि से मिलवाया. तब अंजलि मेडिकल प्रैक्टिस कर रही थीं और क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं जानती थी.

धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ने लगी और एक-दूसरे को डेट करने लगे. करीब पांच साल तक डेट करने के बाद 1995 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के लगभग दो साल बाद 12 अक्टूबर 1997 को सचिन और अंजली माता-पिता बने. उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम कपल ने सारा तेंदुलकर रखा. फिर 24 सितंबर 1999 को इस जोड़ो को एक बेटा हुआ, जिसका नाम अर्जुन तेंदुलकर रखा.

सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ (Sachin Tendulkar’s Net Worth):

महज 16 साल की उम्र में क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले सचिन तेंदुलकर रनों के साथ-साथ कमाई के मामले में भी काफी आगे है. सचिन ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान खूब कमाई की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 175 मिलियन डॉलर यानी 1436 करोड़ रुपये है. क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद भी सचिन की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. सचिन आज भी विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. सचिन को कई बड़ी कंपनियों ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

सचिन के पास मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है. हालांकि, 2007 में उन्होंने इस घर को लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अलावा मुंबई के बांद्रा के कुर्ला कॉन्प्लेक्स में भी उन्होंने एक लग्जरी फ्लैट ले रखा है. सचिन के पास केरल में भी करोड़ों रुपये का एक बंगला है.

सचिन तेंदुलकर ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट (Sachin Tendulkar’s Brand Endorsements List):

  • Boost
  • Jio Cinema
  • Unacademy
  • Castrol India
  • BMW
  • Luminous India
  • Sunfeast
  • MRF tires
  • Aviva Insurance
  • Pepsi
  • Adidas
  • Visa
  • Luminous
  • Sanyo
  • BPL
  • Philips
  • Spinny

सचिन तेंदुलकर का कार कलेक्शन (Sachin Tendulkar’s Car Collection):

 Sachin Tendulkar Car Collection

क्रिकेट के अलावा सचिन तेंदुलकर को कारों का बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार कारें मौजूद हैं. सचिन के कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं. जिनमें Ferrari 360 Modena, BMW i8, BMW 7 Series, 750Li M Sport, Nissan GT-R, Audi Q7, BMW M6 Gran Coupe और BMW M5 30 Jahre हैं.

कारकीमत
Ferrari 360 Modena1.1 करोड़ रुपये
BMW i82.62 करोड़ रुपये
BMW 7 Series1.78 करोड़ रुपये
BMW 750Li M Sports1.97 करोड़ रुपये
Nissan GT-R2.12 करोड़ रुपये
Audi Q792.3 लाख रुपये
BMW M6 Gran Coupe1.70 करोड़ रुपये
BMW M5 30 Jahre1.80 करोड़ रुपये

सचिन तेंदुलकर से जुड़े विवाद (Sachin Tendulkar’s Controversies):

24 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का व्यवहार खेल के मैदान पर हमेशा विनम्र रहा, लेकिन कुछ घटनाओं ने उनके नाम को अनावश्यक विवादों में डाल दिया. तो चलिए सचिन तेंदुलकर से जुड़े विवादों को जानते हैं.

  • बॉल-टेम्परिंग के आरोप

2001 में, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर पर बॉल-टेम्परिंग का आरोप लगाया गया था. मैच रेफरी माइक डेनिस ने सचिन को दोषी ठहराया और उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंध कर दिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस निर्णय को बाद में रद्द कर दिया. गेंद से छेड़छाड़ के बाद मैच रेफरी माइक डेनिस और तेंदुलकर में झड़प हो गई थी.

मामला तब और बढ़ गया जब डेनिस ने सचिन और उनके चार साथियों (वीरेंद्र सहवाग, दीप दासगुप्ता, हरभजन सिंह और शिव सुंदर दास) पर जुर्माना लगाया. इससे व्यापक आक्रोश फैल गया और बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले टेस्ट मैच को रद्द करने की धमकी दी. अंततः मैच को मैत्रीपूर्ण खेल में बदल दिया गया.

  • फेरारी कार पर टैक्स की छूट

फिएट ने सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड 29वें टेस्ट शतक की बराबरी करने पर सचिन तेंदुलकर को फेरारी उपहार में दी थी. फेरारी-360 मोडेनो नाम की यह कार 120 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी के कारण देश भर में चर्चा में आई. जिसपर तत्कालीन वित्त मंत्री जसवन्त सिंह ने रियायत दी. लेकिन कुछ लोगों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की. दिल्ली हाई कोर्ट ने सचिन, खेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को 1.13 करोड़ रुपए की छूट पर नोटिस भेजा. बाद में फिएट इंडिया ने इस टैक्स का भुगतान किया.

  • सचिन तेंदुलकर बनाम ग्रेग चैपल

सचिन के करियर का सबसे विवादित समय तब आया जब टीम इंडिया के तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच विवाद हुआ. चैपल ने आरोप लगाया था कि सौरव गांगुली, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग के अलावा तेंदुलकर टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं. चैपल के समय राहुल द्रविड़ भारत के कप्तान थे और बतौर कोच वह चाहते थे कि टीम की बैटिंग लाइनअप में तेंदुलकर को नीचे भेजा जाए. तेंदुलकर इससे आहत हो गए और कोच की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कोई भी कोच मेरे एटीट्यूट पर सवाल नहीं उठा सकता. इस बयान के आने के कुछ घंटे के अंदर चैपल ने इस्तीफा दे दिया.

  • मंकीगेट विवाद

2008 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही थी. लेकिन सिडनी में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के बीच मैदान पर विवाद हो गया, जो उस समय मीडिया में काफी चर्चा में रहा. हरभजन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने साइमंड्स पर नस्लीय टिप्पणी की थी और उन्हें बंदर कहा था. हालांकि, जांच समिति के सामने सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हरभजन ने सायमंडस पर कोई नस्लीय टिप्पणी नहीं की थी. इसी बयान ने हरभजन सिंह को सजा से बचाया था. लेकिन, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने तेंदुलकर को हरभजन सिंह के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

  • मैच फिक्सिंग

क्रिकेट इतिहास में साल 2000 बेहद खराब रहा. इस साल पहली बार मैच फिक्सिंग का मामला सबके सामने आया. मैच फिक्सिंग विवाद के कारण पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा और मोहम्मद अजहरुद्दीन को क्रिकेट खेलने से प्रतिबंध लगा दिया गया. इस दौरान तेंदुलकर टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन चुके थे, लेकिन वह इस पूरे मुद्दे पर चुप रहे और कुछ नहीं कहा. उनकी इस चुप्पी को बार-बार आलोचना मिली है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रशीद लतीफ ने तेंदुलकर की चुप्पी पर कहा कि सचिन से भी पूछताछ की जानी चाहिए. वह सब जानता है.

सचिन ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इन सब बातों से हमेशा दूर रहे हैं और देश उसकी पाक-साफता को जानता है. उन्होंने लतीफ के आरोपों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वे गलत हैं. वह किसी के बयान पर प्रतिक्रिया करने में असमर्थ है.

सचिन तेंदुलकर के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Sachin Tendulkar):

  • सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को एक प्रसिद्ध मराठी उपन्यासकार रमेश तेंदुलकर के घर में हुआ. उनकी मां रजनी एक बीमा कंपनी में काम करती थी.
  • सचिन का नाम उनके पिता ने प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था.
  • शुरुआत में सचिन का रुझान लॉन टेनिस की तरफ था और उन्होंने जॉन मैकनेरो को अपना गुरु बना लिया था.
  • सचिन के बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उनकी क्रिकेट क्षमता को पहचाना और उन्हें दादर (मुंबई) के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर के पास ले गए थे.
  • सचिन से प्रभावित होकर आचरेकर ने उन्हें दादर के शारदाश्रम विद्या मंदिर हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने की सलाह दी. सचिन दादर में अपनी मौसी के घर चले गए, क्योंकि वह स्कूल के नजदीक था.
  • स्कूल से आने के बाद सचिन शिवाजी पार्क में प्रैक्टिस करते थे और नेट अभ्यास के दौरान, उनके कोच आचरेकर स्टंप पर एक सिक्का रख दिया करते थे और गेंदबाज को बोलते थे की जो कोई गेंदबाज सचिन को आउट कर देगा वह सिक्का उसका होगा.
  • शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल में सचिन और विनोद कांबली बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. उन्होंने स्कूल में विनोद कांबली के साथ मिलकर 664 रन बनाए थे, जिसमें से 329 रन अकेले सचिन के थे.
  • सचिन को उनके जीवन का पहला बल्ला उनकी बहन सविता ने उन्हें उपहार स्वरूप दिया था.
  • शुरुआत में सचिन एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, हालांकि, जब वह एम.आर.एफ पेस फाउंडेशन के पास गए तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनिस लिली ने उन्हें सलाह दी कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करें.
  • 16 वर्ष की उम्र में टेस्ट और वनडे में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर सबसे युवा क्रिकेटर है.
  • सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले टेस्ट डेब्यू में 15 रन बनाए और अपने वनडे डेब्यू मैच में शून्य (डक) पर आउट हुए थे.
  • सचिन तेंदुलकर लेफ्टी हैं, लेकिन दाएं हाथ से बल्‍लेबाजी करते हैं.
  • 17 वर्ष की उम्र में वह पहली बार अपनी पत्नी अंजली से मुंबई हवाई अड्डे पर मिले और 5 साल डेट करने के बाद उन्होंने 1995 में अंजली से शादी कर ली.
  • फॉर्मूला 1 लीजेंड माइकल शूमाकर ने उन्हें 2002 में एक "फेरारी 360 मोडेना" उपहार में दी थी.
  • 2003 में उन्होंने "स्टम्पड" नामक एक बॉलीवुड फिल्म में अभिनय किया.
  • सचिन गणेश चतुर्थी को वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण दिन मानते हैं.
  • सचिन तेंदुलकर कोच्ची आईएसएल (Kerala Blasters FC) टीम "इंडियन सुपर लीग फुटबॉल लीग" के सह मालिक हैं.
  • वह कोलाबा, मुंबई में "तेंदुलकर" नाम के एक रेस्तरां के मालिक हैं.
  • सचिन भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित होने वाले सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं. जिन्होंने सबसे कम उम्र में यह सम्मान प्राप्त किया.
  • सचिन पहले भारतीय खिलाडी हैं जिनकी लंदन स्थित मैडम तुसाद में एक मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है.
  • सचिन हर साल 200 बच्चों के पालन पोषण के लिए ‘अपनालय’ नाम का एक NGO भी चलाते हैं.
  • सचिन तेंदुलकर 2012-2018 तक संसद में राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं.

सचिन तेंदुलकर की पिछली 10 पारियां (Sachin Tendulkar's last 10 Innings):

मैचरनप्रारूपतारीख
भारत लीजेंड्स बनाम श्रीलंका लीजेंड्स0टी2001 अक्टूबर 2022
भारत लीजेंड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स10टी2028 सितंबर 2022
भारत लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स-टी2025 सितंबर 2022
भारत लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स40टी2022 सितंबर 2022
भारत लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स19*टी2019 सितंबर 2022
भारत लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स16टी2010 सितंबर 2022
भारत लीजेंड्स बनाम श्रीलंका लीजेंड्स30टी2021 मार्च 2021
भारत लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स65टी2017 मार्च 2021
भारत लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स60टी2013 मार्च 2021
भारत लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स9टी2009 मार्च 2021

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय (Sachin Tendulkar Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.

FAQs:

Q. सचिन तेंदुलकर का नाम कब और कहां हुआ था?

A. सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई के दादर में एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था.

Q. सचिन तेंदुलकर की उम्र कितनी है?

A. 50 साल (2023)

Q. सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास कब लिया था?

A. 16 नवंबर 2013

Q. सचिन तेंदुलकर की पत्नी कौन है?

A. सचिन तेंदुलकर की पत्नी का नाम अंजलि तेंदुलकर है.

Q. सचिन तेंदुलकर के कितने बच्चे हैं?

A. सचिन तेंदुलकर के दो बच्चे हैं- सारा और अर्जुन तेंदुलकर.

Q. सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति कितनी है?

A. सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 175 मिलियन डॉलर यानी 1436 करोड़ रुपये है.

- महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

संजू सैमसन की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक तथ्य

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi