Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

संजू सैमसन को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग XI में जगह? कोच गंभीर ने दिया जवाब

Cricket Addictor 1 week ago
 Sanju Samson's omission: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन की काफी बात हो रही है। इसकी वजह से संजू का अच्छा प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया जाना है।
आयरलैंड सीरीज में संजू ने पारी की शुरुआत अभिषेक के साथ की थी। इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी ऐसा ही हुआ लेकिन दूसरे मैच से बदलाव देखने को मिला। मैनचेस्टर टी20 में संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया और यही सिलसिला नॉटिंघम में भी देखने को मिला। इन दोनों ह...

Sanju Samson's omission: इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन की काफी बात हो रही है। इसकी वजह से संजू का अच्छा प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया जाना है। आयरलैंड सीरीज में संजू ने पारी की शुरुआत अभिषेक के साथ की थी। इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी ऐसा ही हुआ लेकिन दूसरे मैच से बदलाव देखने को मिला।

मैनचेस्टर टी20 में संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया और यही सिलसिला नॉटिंघम में भी देखने को मिला। इन दोनों ही मुकाबलों में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की। 15 वर्षीय का डेब्यू सभी चाहते थे, लेकिन सैमसन को ड्रॉप किया जाना फैंस को रास नहीं आया। वहीं, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने भी इसे सैमसन के साथ अन्याय बताया।

Sanju Samson को प्लेइंग XI से बाहर किए जाने पर गंभीर का बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के हीरो संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग XI से ड्रॉप किए जाने पर हेड कोच गौतम गंभीर पर काफी सवाल खड़े किए जा रहे थे। एक समय गंभीर सैमसन की काफी तारीफ करते थे लेकिन अब उन्होंने ही इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया। इसी वजह से सभी जवाब चाहते थे और इस मामले को लेकर गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि संजू को क्यों बाहर किया गया।

इस वजह से संजू को इंग्लैंड सीरीज के बीच किया गया ड्रॉप

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली 125 रनों की शिकस्त के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग XI से बाहर किए जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा,

"संजू के बारे में हम बिल्कुल साफ हैं कि उन्होंने भारत के लिए जो किया है, वह जबरदस्त रहा है और कभी-कभी आपको किसी खिलाड़ी की फॉर्म पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है कि वह इस सीरीज में वापसी नहीं कर सकते।"

संजू सैमसन को दी गई स्पष्टता

संजू सैमसन (Sanju Samson) को इंग्लैंड टी20 सीरीज की प्लेइंग XI के साथ-साथ जिम्बाब्वे दौरे के स्क्वाड से भी ड्रॉप किया गया है। ऐसे में फैंस का मानना था कि संजू को लेकर टीम मैनेजमेंट की क्या सोच है, इसके बारे में विकेटकीपर-बल्लेबाज को बताया जाना चाहिए।

वहीं, अब गंभीर ने खुलासा किया कि उन्होंने संजू को स्पष्टता दी है लेकिन दोनों के बीच हुई बातचीत प्राइवेट ही रहेगी। गंभीर ने कहा,

"पहली बात तो यह है कि संजू सैमसन को जिस स्पष्टता की ज़रूरत थी, वह मेरी तरफ से उन्हें दे दी गई है। यह बातचीत पूरी तरह से खिलाड़ी और हेड कोच के बीच की है। यह बातचीत बाहर नहीं आएगी।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi