Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

शाकिब अल हसन फिर बने बांग्लादेश के कप्तान, इस बड़े टूर्नामेंट में मिली टीम की कमान

Cricket Addictor 2 months ago
 बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को एक बार फिर कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लंबे समय के बाद वह एक बड़े टूर्नामेंट में यह भूमिका निभाते नजर आएंगे. वह अपनी अगुवाई में टीम को चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की कप्तानी वाली टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल होंगे, जो बांग्लादेश टीम की खिताब जीतने की दावेदारी मजबूत करेंगे.Shakib Al Hasan बने बांग्लादेश टीम के कप्तानएशियन लीजेंड्स लीग (Asian Legends League 2026) के दूसरे सीजन का...

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को एक बार फिर कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लंबे समय के बाद वह एक बड़े टूर्नामेंट में यह भूमिका निभाते नजर आएंगे. वह अपनी अगुवाई में टीम को चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की कप्तानी वाली टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल होंगे, जो बांग्लादेश टीम की खिताब जीतने की दावेदारी मजबूत करेंगे.

Shakib Al Hasan बने बांग्लादेश टीम के कप्तान

एशियन लीजेंड्स लीग (Asian Legends League 2026) के दूसरे सीजन का आगाज हो गया है. 30 जुलाई से जारी इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया है, जिसमें इंडियन रॉयलस, पाकिस्तान पैंथर्स, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स और एशियन स्टार्स शामिल है. एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के सभी मुकाबले ज़ाम्बिया में स्थित लुसाका के लोटस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश टीम ने अपना कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है.

KKR का अगला कप्तान कौन? रिंकू-नरेन ही नहीं, हार्दिक पांड्या की एंट्री ने बढ़ाई हलचल

इन बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मिला मौका

शाकिब हसन ने दस साल तक बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की है. उनकी अगुवाई में टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई. वहीं, अब वह बांग्लादेश टाइगर्स टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस और बोर्ड को उम्मीद होगी वह टीम को चैंपियन बनाए.

लीजेंड्स लीग में कई पूर्व स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. अलोक कपाली बांग्लादेश टाइगर्स की टीम का उपकप्तान बनाया है. धीमान घोष (विकेटकीपर), मेहदी मारुफ, शफिउल इस्लाम, अबुल हसन राजू, मुक्तार अली, नजमुल हुसैन मिलन और अन्य कई पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं.

राष्ट्रीय टीम में नहीं हुई वापसी

गौरतलब है कि साल 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद उत्पन्न हुई अस्थिरता के कारण शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) देश छोड़कर चले गए थे. लेकिन अब तक वह घर नहीं लौटे हैं. सुरक्षा चिंताओं और कानूनी मुद्दों की वजह से वह ढाका में अपना संभावित अंतिम टेस्ट मैच भी नहीं खेल सके. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन की वापसी पर उम्मीद जताते हुए कहा कि यदि वह फिट रहें, उपलब्ध हों और मैच स्थल पर पहुंच सकें तो उन्हें टीम में चुना जा सकता है।

Asian Legends League 2026 के लिए बांग्लादेश टाइगर्स का स्क्वाड

शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुस सादात, मेहेदी मारुफ, अलोक कपाली (उप-कप्तान), धीमान घोष (विकेटकीपर), अबुल हसन राजू, शफिउल इस्लाम, मुक्तार अली, नजमुल हुसैन मिलन, तपोश घोष, उत्तम कुमार सरकार, सकलैन सोजिब, फरहाद हुसैन, एमन अहमद, अल मामुन राशेल, सदेकुर रहमान।

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बचे 9 में से इतनी जीत बेहद जरूरी, नहीं तो हो जाएगी टूर्नामेंट से बाहर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi