Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड रवाने होंगे मानव सुथार, इस टीम ने स्क्वाड में किया शामिल

Cricket Addictor 2 weeks ago
 जून में अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मानव सुथार (Manav Suthar) का आगे का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. उन्हें 15 अगस्त से श्रीलंका के साथ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है.
इसके समापन के तुरंत बाद ही मानव सुथार (Manav Suthar) इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड रवाने होंगे Manav Sutharभारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्टार ऑलराउंडर मानव सुथार (M...

जून में अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मानव सुथार (Manav Suthar) का आगे का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. उन्हें 15 अगस्त से श्रीलंका के साथ खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है. इसके समापन के तुरंत बाद ही मानव सुथार (Manav Suthar) इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.

श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड रवाने होंगे Manav Suthar

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए स्टार ऑलराउंडर मानव सुथार (Manav Suthar) श्रीलंका दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं. 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस श्रृंखला में उनके पास विदेशी सरजमीं पर अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहारा मौका होगा. इसके खत्म होने के बाद वह काउंटी क्रिकेट के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे. वार्विकशायर ने एक बार फिर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है. काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन के आखिरी चार मुकाबलों के लिए क्लब की ओर से खेलते नजर आएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट से कट सकता है इन 5 खिलाड़ियों का नाम, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

इस सीजन खेल चुके हैं दो मैच

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का सफर आगे जारी करने वाले मानव सुथार इस सीजन वार्विकशायर के लिए दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेल चुके हैं. इस दौरान दमदार प्रदर्शन कर वह सबको प्रभावित करने में कामयाब हुए थे. दो मैचों में उनके हाथ 11 सफलताएं लगी थी.

इसमें एक यादगार पांच विकेट हॉल भी शामिल रहा. वहीं, अगर मानव सुथार के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 32 मैचों में 147 विकेट निकाली है. जबकि बल्लेबाजी करते हुए वह 52 पारियों में एक शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1071 रन बना सके.

जेम्स थॉमस ने बांधे Manav Suthar की तारीफों के पुल

वार्विकशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने मानव सुथार की टीम में वापसी पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि, "उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही दिखा दिया था कि वह अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं. साथ ही जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं." अब मानव सुथार का लक्ष्य श्रीलंका दौरे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद इंग्लैंड की मिट्टी पर धमाल मचाना होगा. वार्विकशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम चरण में वह अपना अहम योगदान देने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

एशियन लीजेंड लीग के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रायडू-धवन-यूसुफ पठान समेत कई दिग्गज शामिल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi