Tilak Varma Captain: भारत को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 15 तारीख से दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।Tilak Varma Captain: भारत को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 15 तारीख से दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसके लिए BCCI ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान किया था।
श्रीलंका दौरे के पहले टेस्ट के बाद, भारत के घरेलू सीजन का भी आगाज होना है। सबसे पहले दलीप ट्रॉफी का आयोजन होगा, जो रेड बॉल टूर्नामेंट है। इस बार भी खिलाड़ियों को जोन के आधार पर टीमों में बांटा गया है। वहीं, एक टीम ने भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) को कप्तान नियुक्त किया है।
दलीप ट्रॉफी 2026 में इस टीम की कमान Tilak Varma संभालेंगे

BCCI के घरेलू सीजन के कार्यक्रम के मुताबिक 23 अगस्त से 10 सितंबर तक दलीप ट्रॉफी खेली जानी है। इस टूर्नामेंट में छह टीमें-सेंट्रल जोन, ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन, साउथ जोन और वेस्ट जोन-हिस्सा लेंगी। धीरे-धीरे सभी टीमों का स्क्वाड घोषित हो रहा है। इस बीच साउथ जोन ने भी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा (Tilak Varma) को दी है।
तिलक वर्मा को मिल रहे लीडरशिप क्वालिटी दिखाने के लगातार मौके
घरेलू क्रिकेट में तिलक वर्मा (Tilak Varma) कई मौकों पर हैदराबाद की कमान संभाल चुके हैं। वहीं, हाल ही में जब इंडिया ए ने श्रीलंका का दौरा किया था, तो BCCI ने तिलक को ही त्रिकोणीय सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी थी। जबकि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने के साथ तिलक को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया था। इससे पता चलता है कि तिलक को लीडरशिप के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है।
फर्स्ट क्लास में तिलक वर्मा का दमदार रिकॉर्ड
काफी सारे लोगों को लगता होगा कि तिलक वर्मा सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट के ही खिलाड़ी हैं। वहीं, उनके हालिया औसत प्रदर्शन के कारण तिलक को कप्तानी सौंपे जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं लेकिन फर्स्ट क्लास में बाएं हाथ के बल्लेबाज का बहुत ही उम्दा रिकॉर्ड है। इसी वजह से राज्य संघ के चयनकर्ताओं ने कप्तानी के लिए तिलक पर भरोसा दिखाया है।
तिलक वर्मा ने अभी तक 23 फर्स्ट क्लास मैचों में 35 पारियां खेलते हुए 50.38 की शानदार औसत से 1562 रन बनाए हैं। उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 121 है।
दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन का स्क्वाड
तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, त्रिपुराना विजय, विदवथ कावरप्पा, अमन खान, एमडी निधिश।
