Dailyhunt

SRH ओनर काव्या का बॉयफ्रेंड कौन? इस अमीर और हैंडसम लड़के को कर रही डेट!

Cricket Addictor 1 month ago
 आईपीएल के हर सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन सिर्फ अपनी टीम के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बार भी काव्या मारन (Kavya Maran) सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि काव्या मारन (Kavya Maran) साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर को डेट कर रही हैं।हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया और एंटर...

आईपीएल के हर सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन सिर्फ अपनी टीम के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बार भी काव्या मारन (Kavya Maran) सुर्खियों में हैं, लेकिन वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि काव्या मारन (Kavya Maran) साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर को डेट कर रही हैं।

हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

Kavya Maran किसे डेट कर रही हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन (Kavya Maran) और अनिरुद्ध रविचंदर पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के करीब हैं। कहा जा रहा है कि दोनों को कई बार चेन्नई के हाई-प्रोफाइल लोकेशंस पर साथ देखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जबकि अनिरुद्ध चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े समर्थक माने जाते हैं।

ऐसे में क्रिकेट के मैदान पर दोनों अलग-अलग टीमों के साथ खड़े नजर आते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में उनके रिश्ते की चर्चा जोर पकड़ रही है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह मशहूर एक्टर रवि राघवेंद्र के बेटे हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म '3' से की थी, जिसमें उनका कंपोज किया हुआ गाना 'Why This Kolaveri Di' पूरी दुनिया में वायरल हुआ था।

इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया, जिनमें 'जवान', 'जेलर' और 'लियो' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। अनिरुद्ध आज के समय में भारत के सबसे लोकप्रिय और महंगे म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं।

अनिरुद्ध की कमाई और नेटवर्थ

अगर अनिरुद्ध रविचंदर की कमाई की बात करें तो वह इंडस्ट्री के टॉप पेड म्यूजिक डायरेक्टर्स में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा वह लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

काव्या मारन बनाम अनिरुद्ध: कौन ज्यादा अमीर?

काव्या मारन (Kavya Maran) की बात करें तो वह सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ाव और बिजनेस बैकग्राउंड के चलते उनकी कुल संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है।

वहीं अनिरुद्ध की नेटवर्थ लगभग 50 करोड़ रुपये है। इस तरह संपत्ति के मामले में काव्या मारन अनिरुद्ध से काफी आगे हैं, लेकिन दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में बेहद सफल और प्रभावशाली नाम हैं।

रोहित, रिक्ल्टन, सूर्या, तिलक, हार्दिक...... दिल्ली के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग फाइनल, इसे हराना नामुमकिन!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi