IPL 2026 के SRH vs DC के बीच 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ रनों का ढ़ेर लगा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे SRH vs DC मैच में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के शतक की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवरों में 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसे हैदराबाद के ओपनर्स ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया।IPL 2026 के SRH vs DC के बीच 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ रनों का ढ़ेर लगा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे SRH vs DC मैच में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के शतक की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवरों में 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसे हैदराबाद के ओपनर्स ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। अब दिल्ली को जीत के लिए 243 रनों की जरूरत है।
हैदराबाद दो विकेट के नुकसान पर 242 बनाए

SRH vs DC मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 242 का विशाल स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के 37 रन) और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की तूफानी साझेदारी की।
हेड के आउट होने के बाद कप्तान ईशान किशन ने 25 रनों का योगदान दिया। पारी के अंत में हेनरिक क्लासेन ने मात्र 13 गेंदों में 37 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्कोर को 240 के पार पहुंचा दिया।
दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल को एक सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।
SRH vs DC में अभिषेक शर्मा का दूसरा आईपीएल शतक
सनराइजर्स हैदराबाद के उप-कप्तान अभिषेक शर्मा ने आज अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। उन्होंने मात्र 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो इस सीजन का उनका पहला और आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।
अभिषेक ने अपनी नाबाद 68 गेंदों में 135 रनों की पारी के दौरान दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उनकी इस पारी में 10 गगनचुंबी छक्के और 10 शानदार चौके शामिल रहे।
अक्षर पटेल का दिल्ली के लिए 100वां मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आज का मैच एक ऐतिहासिक दिन रहा। अक्षर ने आज दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना 100वां आईपीएल मैच खेला।
वह इस फ्रेंचाइजी के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। टॉस के समय अक्षर ने एक और इतिहास दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज किया, दरअसल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार आठ बार टॉस जीतने का रिकार्ड बनाया।
हालांकि, SRH vs DC के इस मुकाबले में उनके इस विशेष दिन पर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी भारी पड़ी। अक्षर ने 2 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।
