Dailyhunt

SRH vs LSG Today Match Prediction, 10th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Cricket Addictor 1 month ago
 SRH vs LSG Today Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद टीम में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया है। सनराइजर्स इस जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने कोलकाता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जॉइंट्स को अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जॉइंट्स आठवें स्थान पर है। इस मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहली जीत दर्ज करन...

SRH vs LSG Today Match Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद टीम में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया है। सनराइजर्स इस जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने कोलकाता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जॉइंट्स को अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जॉइंट्स आठवें स्थान पर है। इस मैच में लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SRH vs LSG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

Live Score: सनराइजर्स बनाम सुपर जॉइंट्स मैच का लाइव स्कोर यहां देखें

मैच डिटेल्स (SRH vs LSG Today Match Prediction):

मैचसनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जॉइंट्स
स्टेडियमराजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
मैच की तारीख5 अप्रैल 2026 (03:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head-to-Head):

  • मैच: 6

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते: 2

  • लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (SRH vs LSG Recent Form):

सनराइजर्स हैदराबाद: W, L, W, W, W

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: L, L, W, L, L

पिच रिपोर्ट (SRH vs LSG Pitch Report- राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद)

राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 81 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 41%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत58%
औसत स्कोर 164
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

SRH vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50-55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170-180

  • मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना


SRH vs LSG Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 65-70

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200-220

  • मैच परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SRH vs LSG Playing XI Today):

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-XI:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान) (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

लखनऊ सुपर जॉइंट्स प्लेइंग-XI:

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

टॉप बल्लेबाज (SRH vs LSG Top Scorer Prediction)

  • ट्रैविस हेड ने पिछले मैच में 21 गेंदों में 46 रन बनाए हैं। यह 2 मैचों में 57 रन बना चुके हैं। इस मैच में अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • इशान किशन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फॉर्म में है। इन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए हैं इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (SRH vs LSG Top Bowler Prediction)

  • जयदेव उनादकट ने हैदराबाद के लिए दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • प्रिंस यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और 2 शुरुआती झटके दिए। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

SRH vs LSG Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

लखनऊ सुपर जॉइंट्स का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा रहा है। हालांकि सनराइजर्स की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और पिछला मैच जीतकर आ रही है। इसके अलावा इस मैच में हैदराबाद को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा इसलिए इस मैच में सनराइजर्स टीम थोड़ा आगे नजर आ रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की संभावना: 60%

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के जीतने की संभावना: 40%

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जॉइंट्स स्क्वाड:

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ट्रैविस हेड, साकिब हुसैन, ब्रायडन कार्से, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा, क्रेन्स फुलेत्रा, अमित कुमार

लखनऊ सुपर जॉइंट्स: ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, नमन तिवारी, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi