Dailyhunt

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदारबागद ने पंजाब किंग्स को हराया, किंग्स की लगातार तीसरी हार, कूपर कोनोली का पहला आईपीएल शतक

Cricket Addictor 1 week ago
 SRH vs PBKS के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। पंजाब किंग्स 236 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और पूरी तरह विफल रही।
पावरप्ले में ही पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स की हार हुई, लेकिन कूपर कोनोली ने 22 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास का अपना पहला शतक लगा दिया। SRH vs PBKS में क्लासेन और किशन का तू...

SRH vs PBKS के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ। पंजाब किंग्स 236 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और पूरी तरह विफल रही।

पावरप्ले में ही पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले में भले ही पंजाब किंग्स की हार हुई, लेकिन कूपर कोनोली ने 22 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास का अपना पहला शतक लगा दिया।

SRH vs PBKS में क्लासेन और किशन का तूफान

SRH vs PBKS के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 35 रन, और ट्रेविस हेड 19 गेंद में 38 रन, ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया।

इसके बाद मध्यक्रम में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। SRH vs PBKS के मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने एक बार फिर साबित किया कि वे टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्यों हैं।

क्लासेन ने मात्र 43 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल काफी महंगे साबित हुए।

Team India की ये महिला क्रिकेटर भी निकली Virat Kohli की जबरा फैन, बोली 'वो मेरे मेरे आदर्श और मेरी प्रेरणा...'

कूपर कोनोली का पहला आईपीएल शतक

SRH vs PBKS के इस मैच में 236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने शीर्ष विकेट गंवा दिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर मात्र 5 रन बनाकर चलते बने। एक समय ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुँच पाएगी,

लेकिन युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली ने एक छोर थामे रखा और जवाबी हमला शुरू किया। कूपर कोनोली ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और मात्र 59 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक 107 रन पूरा किया। उनकी इस पारी में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

कोनोली की इस साहसी पारी ने मैच में रोमांच भर दिया था, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन बनाए, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अंत में पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान-श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज का हुआ ऐलान, जानें कब और कहाँ खेले जाएंगे ये मुकाबले

SRH की गेंदबाजी का कमाल

SRH vs PBKS मैच में हैदराबाद की जीत के हीरो उनके गेंदबाज भी रहे। कप्तान पैट कमिंस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि शिवांग कुमार ने मध्यक्रम में झटके देकर पंजाब की कमर तोड़ दी।

SRH vs PBKS के इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए यह हार काफी चुभने वाली है क्योंकि यह उनकी इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। पिछले 47वें मैच में भी पंजाब को करीबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, और अब इस हार ने उन्हें अंक तालिका में नीचे धकेल दिया है।

हैदराबाद के लिए यह जीत बोनस की तरह है, क्योंकि उनके सभी प्रमुख खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए हैं। कोनोली के शतक के बावजूद पंजाब की गेंदबाजी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जिसने इस सीजन में लगातार 200 से अधिक रन लुटाए हैं। अब देखना होगा कि अगले मुकाबलों में पंजाब किस तरह वापसी करती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi