Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

टीम इंडिया के कोच पद से गौतम गंभीर हुए बाहर, वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के नए हेड कोच

Cricket Addictor 1 week ago
 Team India's new head coach: मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। इससे पहले भारत ने आयरलैंड का टूर किया था, जहां दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम 1-0 से पीछे चल रही है। इस सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस बीच एक बहुत बड़ा अपडेट आया है, जो भारतीय टीम (Team India) के हेड कोच को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर की जगह वीवीएस...

Team India's new head coach: मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। इससे पहले भारत ने आयरलैंड का टूर किया था, जहां दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम 1-0 से पीछे चल रही है। इस सीरीज का तीसरा मैच 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा।

इस बीच एक बहुत बड़ा अपडेट आया है, जो भारतीय टीम (Team India) के हेड कोच को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है। लक्ष्मण आने वाले कुछ समय में सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कोचिंग करेंगे। चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं और इसका भी खुलासा करते हैं कि बदलाव क्यों हुआ है।

Team India के हेड कोच के रूप में गंभीर की जगह लक्ष्मण आएंगे नजर

दरअसल, भारत (Team India) को इंग्लैंड दौरे के बाद जिम्बाब्वे जाना है। वहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद, सितंबर-अक्टूबर में एशियन गेम्स का आयोजन होना है। उसी दौरान वेस्टइंडीज भी भारत आएगा और पांच टी20 व तीन वनडे मुकाबलों का आयोजन होगा। वहीं, सितंबर में ही भारत का बांग्लादेश दौरा भी निर्धारित है, जबकि उससे पहले अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

टीम इंडिया (Team India) के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए गौतम गंभीर के लिए सारी सीरीज में मौजूद रहना संभव नहीं होने वाला। खास तौर पर जब एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज का टकराव होगा। इसी वजह से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेड वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच का रोल निभाएंगे।

लक्ष्मण की कोचिंग में इन सीरीज और टूर्नामेंट में टीम इंडिया हिस्सा लेती आ सकती है नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत (Team India) के व्यस्त कार्यकम को देखते हुए टीम इंडिया के हेड कोच की ड्यूटी को बांटा जा सकता है। इसी वजह से बड़ी सीरीज में गौतम गंभीर जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि अन्य में वीवीएस लक्ष्मण नजर आएंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर भी लक्ष्मण के साथ ही टीम इंडिया के जाने की उम्मीद है। वहीं, बांग्लादेश दौरे और एशियन गेम्स में भी हेड कोच के रूप में लक्ष्मण ही नजर आ सकते हैं।

हालांकि, इस बारे में अभी तक बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी वजह से सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर पुष्टि नहीं कर सकते कि दोनों किन सीरीज में दिखेंगे लेकिन यह तो साफ़ है कि गंभीर सारी सीरीज में हेड कोच की भूमिका नहीं निभाएंगे, क्योंकि उनका शेड्यूल बहुत हेक्टिक हो जाएगा।

लक्ष्मण के साथ कोचिंग स्टाफ में ये दो सदस्य भी आ सकते हैं नजर

टीम इंडिया (Team India) के साथ वीवीएस लक्ष्मण जिन सीरीज में नजर आएंगे, उसमें कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य भी बदल जाएंगे। गेंदबाजी कोच के रूप में सुनील जोशी को जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, बल्लेबाजी कोच की भूमिका में हृषिकेश कानिटकर नजर आ सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi