Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच की हुई घोषणा, 630 विकेट लेने वाले दिग्गज भारतीय को मिली जिम्मेदारी

Cricket Addictor 4 months ago
 हाल ही में आईपीएल 2026 समाप्त हुआ है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई वापस अपनी सीनियर टीम को ट्रैक पर लाने में जुट गया है। टीम इंडिया (Team India) को इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।
पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही थी कि बीसीसीआई बहुत जल्द भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक स्पिन बॉलिंग कोच को शामिल कर सकती है, जिसके बाद भारत के इस पूर्व दिग्गज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।साईराज बहुतुले...

हाल ही में आईपीएल 2026 समाप्त हुआ है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई वापस अपनी सीनियर टीम को ट्रैक पर लाने में जुट गया है। टीम इंडिया (Team India) को इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।

पिछले कुछ महीनों से चर्चा चल रही थी कि बीसीसीआई बहुत जल्द भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक स्पिन बॉलिंग कोच को शामिल कर सकती है, जिसके बाद भारत के इस पूर्व दिग्गज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साईराज बहुतुले बने Team India के स्पिन कोच

अफगानिस्तान के भारत दौरे से पहले एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम इंडिया (Team India) ने अपने स्पिन अटैक को और मजबूत करने के लिए नए स्पिन कोच को भारतीय ट्रेनिंग स्टाफ में शामिल किया है। साईराज बहुतुले जिन्होंने भारतीय टीम के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में मुंबई, महाराष्ट्र, विदर्भ, असम और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया है।

अब उन्हें भारतीय टीम (Team India) के स्पिनरों को तराशने का जिम्मा सौंपा गया है। आपको बता दें कि साईराज बहुतुले दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज थे, जिन्होंने 1997-98 के ईरानी कप में 13 विकेट लेकर भारतीय टीम के लिए अपना दावा मजबूत किया था। उन्होंने उस मैच में विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दिया था।

RCB की फाइनल जीत के 7 अनसंग हीरो, जिनकी बदौलत टीम बनी IPL 2026 की चैंपियन! पूरे सीजन रहे लाइमलाइट से दूर

कौन हैं साईराज बहुतुले?

6 जनवरी 1973 को महाराष्ट्र में जन्मे साईराज बहुतुले 53 वर्षीय पूर्व भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1997 से लेकर 2003 तक बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

वह दाएं हाथ से लेग-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी 2022-23 के दौरान राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए उन्हें कुछ दौरों पर अंतरिम स्पिन कोच के तौर पर नियुक्त किया गया था।

साईराज बहुतुले घरेलू क्रिकेट में स्पिन बॉलिंग कोचिंग देने के लिए काफी मशहूर हैं। इसके साथ ही वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी बतौर कोच अपना योगदान दे चुके हैं। भारतीय टीम (Team India) के इतिहास में ऐसा काफी कम देखने को मिला है जब किसी विशेषज्ञ पूर्व स्पिनर को नियमित तौर पर स्पिन कोच के रूप में सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया हो।

ना पहले कभी हुआ, ना शायद आगे होगा! IPL 2026 में बने ये 4 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना अब नामुमकिन

साईराज बहुतुले के करियर पर एक नजर

साईराज बहुतुले ने टीम इंडिया (Team India) के लिए 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3.32 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 8 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं, इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.07 का रहा। घरेलू टी20 क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें 10 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।

अगर उनके फर्स्ट क्लास (प्रथम श्रेणी) करियर के आंकड़ों की बात करें तो साईराज ने 188 मैच खेलते हुए 2.56 की शानदार इकोनॉमी से 630 विकेट चटकाए हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 6,176 रन भी दर्ज हैं, जिसमें 134* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi