Rajasthan Royals: भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का समापन होने वाला है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.Rajasthan Royals: भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का समापन होने वाला है. 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है.
हाल ही में सोनी सब के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक एक्ट्रेस ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाड़ी पर घिनौना इल्जाम लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि ये प्लेयर लगातार सोशल मीडिया पर मैसेज करता था, जिसकी वजह से अभिनेत्री को उन्हें ब्लॉक करना पड़ा.
TMKOC एक्ट्रेस ने Rajasthan Royals के खिलाड़ी पर लगाया घिनौना इल्जाम
भारतीय टेलिविज़न शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुकी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने हाल ही में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में शिरकत कर अपनी नीजि जिंदगी से जुड़े कई राज बताए हैं. इसी कड़ी में अभिनेत्री ने राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कथित तौर पर यह प्लेयर उन्हें अक्सर मैसेज करता था, जिसके कारण नेहल वडोलिया ने उसे ब्लॉक कर दिया.
कब और किस दिन टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? जान लें वो ऐतिहासिक तारीख
Rajasthan Royals का खिलाड़ी करता था मैसेज
हाल ही में नेहल वडोलिया ने 'सुनो इंडिया' पॉडकास्ट में शिरकत की जिसमें उनसे सवाल किया गया कि क्या कभी उन्हें किसी क्रिकेटर का मैसेज आया है. तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़े एक तलाकशुदा खिलाड़ी ने उन्हें कई मैसेज किए हैं.
फिर जब नेहल वडोलिया से कहा कि यह खिलाड़ी उन्हें क्या मैसेज करते था तो उन्होंने कहा कि ब्यूटीफुल' और 'प्रीटी' जैसी बातें लिखता था. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके पास आज भी उन मैसेजों के सबूत मौजूद हैं और वह अगर आज भी मैसेज कर दें तो वह फिर से उन्हें मैसेज करना शुरू कर देगा. TMKOC एक्ट्रेस ने कहा,
"मैं उसे बोलती थी कि मुझे बात नहीं करनी, फिर कुछ दिन शांत रहता था. लेकिन कुछ समय बाद फिर से मेरे स्टेटस पर कमेंट करने लगता था. आखिरकार मुझे उसे ब्लॉक करना पड़ा."
फाइनल से बाहर हुई Rajasthan Royals

आईपीएल 2026 में प्रभावशाली प्रर्दशन करने वाली राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलने के बाद उसको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. हालांकि, इस दौरान वैभव सूर्यावंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी को काफी इंप्रेस किया. पूरे सीजन उनके बल्ले ने जमकर आग उगली और वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों के लिए काल साबित हुए. लेकिन उनका ये प्रर्दशन भी राजस्थान को फाइनल का टिकट नहीं दिला सका.
