Dailyhunt

"तुम दोनों को शर्म आनी चाहिए." Yuvraj Singh ने Abhishek Sharma और Shubman Gill पर कसा तंज! जानें क्यों कहा ऐसा

Cricket Addictor 4 days ago
 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं।
युवराज न केवल मैदान पर आक्रामक थे, बल्कि मैदान के बाहर भी उनका मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सहित कई युवा खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया है और मजाकिया लहजे में कहा है कि तुम लोगों को शर्म आ...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और सिक्सर किंग युवराज सिंह (Yuvraj Singh) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। युवराज न केवल मैदान पर आक्रामक थे, बल्कि मैदान के बाहर भी उनका मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सहित कई युवा खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया है और मजाकिया लहजे में कहा है कि तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए।

ऋषभ पंत के खास गिफ्ट ने जीता Yuvraj Singh का दिल

इस पूरे मामले की जड़ में भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत द्वारा युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को भेजा गया एक खास तोहफा है। युवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया,

जिसमें वे पंत द्वारा भेजे गए गिफ्ट की अनबॉक्सिंग कर रहे हैं। इस गिफ्ट के साथ ऋषभ पंत ने एक भावुक नोट भी लिखा था, जिस पर लिखा था, थैंक यू युवी पाजी फॉर योर गाइडेंस एंड सपोर्ट, सुन मिट इन गोल्फ क्लब, लव यू आरपी (RP).

पंत ने युवराज के लिए एक बेहद शानदार और महंगी गोल्फ स्टिक भेजी थी। इस तोहफे को देखकर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) काफी खुश नजर आए और उन्होंने वीडियो में अनबॉक्सिंग करते हुए ऋषभ पंत को शुक्रिया कहा।

युवी ने कहा, थैंक यू आरपी (ऋषभ पंत), और इस जेस्चर के लिए पंत की तारीफ की। युवराज और पंत के बीच एक खास रिश्ता है, और वे अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते हुए देखे जाते हैं।

MS Dhoni के सूजे हुए पैर का वीडियो हुआ वायरल, कंडीशन बता रही अब नहीं खेलेंगे सीजन का एक भी मैच

युवराज ने गिल, अभिषेक के लिए मजे

ऋषभ पंत से इतना शानदार गिफ्ट पाने के बाद, युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को अपने अन्य शिष्यों की याद आई और उन्होंने मजाकिया अंदाज में उनकी टांग खींचनी शुरू कर दी।

युवी ने वीडियो में विशेष रूप से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा का नाम लिया, जिन्हें वे अपने छोटे भाइयों की तरह मानते हैं और मेंटर करते हैं। उन्होंने इन दोनों के अलावा प्रभसिमरन सिंह, अब्दुल समद, नमन धीर, नेहाल वढेरा और प्रियांश आर्या को भी टैग किया।

युवराज (Yuvraj Singh) ने मजाकिया तंज कसते हुए इन सभी युवा खिलाड़ियों से कहा कि शर्म करो तुम लोग, शर्म करो। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत से सीखो कि अपने सीनियर और मेंटर को कैसे खुश रखा जाता है।

युवराज ने एक-एक करके इन सभी खिलाड़ियों का नाम लिया और उन्हें पंत की तरह बड़ा दिल दिखाने की सलाह दी। हालांकि, यह सब पूरी तरह से हंसी-मजाक का हिस्सा था, क्योंकि युवराज इन सभी खिलाड़ियों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता साझा करते हैं।

Team India की ये महिला क्रिकेटर भी निकली Virat Kohli की जबरा फैन, बोली 'वो मेरे मेरे आदर्श और मेरी प्रेरणा...'

सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे

जैसे ही युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का यह वीडियो वायरल हुआ, क्रिकेट प्रेमियों ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। फैंस ने लिखा कि पाजी अभी भी इन सभी युवाओं के हेडमास्टर बने हुए हैं, तो कुछ ने कहा कि, अभिषेक और शुभमन को अब युवी पाजी के लिए कुछ बड़ा सोचना होगा।

युवराज का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है, क्योंकि वे जानते हैं कि वे युवाओं को प्यार से डांटते हैं और उनकी सफलता पर सबसे ज्यादा खुश होते हैं। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा, जो इस समय आईपीएल 2026 में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं और शायद इसे देखने के बाद वो भी प्रतिक्रिया देंगे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और लोग युवराज और उनके इन चेलों के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि युवी की इस फटकार के बाद ये युवा खिलाड़ी उन्हें क्या गिफ्ट देते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi