Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

'वह दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज....' कोहली या खुद को नहीं Shubman Gill ने इस खिलाड़ी को बता डाला नंबर-1 बैट्समैन

Cricket Addictor 4 months ago
 Shubman Gill : आईपीएल 2026 में शुभमन गिल अपनी कैप्टेंसी से ही नहीं बल्कि निजी प्रदर्शन से भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस सीजन गुजरात के कप्तान गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे नंबर पर है.
वह साई सुदर्शन के साथ मिलकर GT के लिए खूब रन बना रहे हैं.वहीं, विराट कोहली भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने अपने बल्ले से अब तक 600 रन बनाए हैं. लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) का मानना है कि वो खुद या कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज नहीं हैं.Shubman Gill ने किस बल्लेब...

Shubman Gill : आईपीएल 2026 में शुभमन गिल अपनी कैप्टेंसी से ही नहीं बल्कि निजी प्रदर्शन से भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस सीजन गुजरात के कप्तान गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे नंबर पर है. वह साई सुदर्शन के साथ मिलकर GT के लिए खूब रन बना रहे हैं.

वहीं, विराट कोहली भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने अपने बल्ले से अब तक 600 रन बनाए हैं. लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) का मानना है कि वो खुद या कोहली दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज नहीं हैं.

Shubman Gill ने किस बल्लेबाज को बताया बेस्ट

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा वैभव के लिए यह सीजन शानदार रहा. उन्होंने कभी भी किसी बल्लेबाज को इस तरह खेलते हुए नहीं देखा है.

जिस तरह से वो बैटिंग कर रहा है उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस समय वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है. उसकी सिर्फ हिटिंग पावर ही नहीं बल्कि बैटिंग की तकनकी और हाथों की स्पीड कमाल की है. वह छोटी सी उम्र में किसी भी टीम के खिलाफ बेखौफ खेलता है.

वैभव के खिलाफ खेलना मुश्किल : Shubman Gill

गिल (Shubman Gill) ने वैभव सूर्यवंशी की मानसिक दृष्टिकोण की काफी तारीफ की. उन्होंने माना कि उसकी सबसे बड़ी ताकत उसकी समझ है. साथ ही उन्होंने क्वालीफायर-2 मैच के दौरान का भी जिक्र किया, जब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स में फाइनल के लिए मैच खेला गया था.

GT कप्तान ने कहा, जब मैच की स्थिति बदल रही थी, तब युवा बल्लेबाज डरा नहीं. उसने खुद को संभाला और लगातार हमारी टीम पर दबाव बनाए रखा. इससे पता लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति कितनी मजबूत है. आने वाले समय में किसी भी टीम को उसके खिलाफ खेलने के लिए तैयार रहना होगा. वैभव के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होगा.

एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, तो अब ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान-उपकप्तान, इन्ही के पास रहेगी कमान

IPL में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड

गुजरात बनाम राजस्थान मैच के दौरान ऐसा पल भी आया जब स्टेडियम में मौजूद दर्शक डर गए. दरअसल, कगिसो रबाडा की एक तेज और उछाल भरी बाउंसर सीधे वैभव के हेलमेट पर लगी. लेकिन वह डरे नहीं जांच के बाद उन्होंने फिर से मैदान पर वापसी की. बॉल लगने के बाद उन्होंने मैदान पर आते ही गेंदबाजों को रिमांड पर लिया. उनका यह आत्मविश्वास देखकर बड़े से बड़े दिग्गज भी हैरान रन गए.

गुजरात के खिलाफ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया. ऐसा करने में उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे रसेल को भी पछाड़ दिया.

पारियों के हिसाब से वह 23वें पारी में इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब रहे. उनसे आगे शॉन मार्श है. उन्होंने 21 इनिंग में यह रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि, वैभव की पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रही.

झारखंड T20 League के ऑक्शन में मात्र 6.25 लाख में बिके Ishan Kishan, MI का ये स्टार बना टूर्नामेंट का सबसे महंगा खिलाड़ी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi