Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

वैभव सूर्यवंशी का इंतजार हुआ खत्म, मैनचेस्टर में हुआ डेब्यू, भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर दी जमकर बधाई

Cricket Addictor 3 months ago
 भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का कारवां मैनचेस्टर पहुंच चुका है, जहां दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए आमने-सामने है. पहला मैच बारिश में धूल जाने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम यह भिड़ंत अपने नाम कर चुनौती आगे बढ़ाना चाहेगी.
दूसरी ओर, इंग्लिश टीम भी मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.वहीं, भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. भारतीय टीम प्रबंधन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका दिया है, जिसके बाद से ही फैंस सोशल म...

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का कारवां मैनचेस्टर पहुंच चुका है, जहां दोनों टीमें दूसरे मुकाबले के लिए आमने-सामने है. पहला मैच बारिश में धूल जाने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम यह भिड़ंत अपने नाम कर चुनौती आगे बढ़ाना चाहेगी. दूसरी ओर, इंग्लिश टीम भी मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

वहीं, भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. भारतीय टीम प्रबंधन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू का मौका दिया है, जिसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi की चमकी किस्मत

4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाला दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद खास बन गया है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया है. इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास भी रच डाला. वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है. महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वह अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरें.

इस खिलाड़ी की जगह मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मैनचेस्टर टी20 के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन की जगह मौका मिला है. बैक टू बैक फ्लॉप प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया. आयरलैंड सीरीज के बाद उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में परफ़ोर्मेंस काफी निराशाजनक रहा था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन के स्थान पर वैभव सूर्यवंशी को आजमाया है. बीते कुछ समय में उन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया है.

4,4,4,4,4,4.... साई सुदर्शन का बल्ला फिर गरजा, श्रीलंका A के खिलाफ खेली 267 बॉल में इतने रनों की मैराथन पारी

Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू पर कप्तान ने कही ये बात

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेब्यू को लेकर कहा कि,

आपने पिछले कुछ महीनों में उसे देखा है। जिस तरह से वह गेंदबाज़ों का सामना करता है, उससे उसका आत्मविश्वास झलकता है। उसे खिलाने का कोई दबाव नहीं है। वह इस जगह का हकदार है। वह बिल्कुल भी दबाव नहीं लेता। वह अडिग रहता है, उसका साथ होना अच्छा है।

उसे पता है कि इन मैचों में क्या होने वाला है। उसका स्वभाव शांत है, नेट्स में उसकी बल्लेबाज़ी से पता चलता है कि वह किस तरह का इंसान है। पिछले दो सालों में भारत ने जो टैलेंट दिया है, उसे देखते हुए टीम में जगह बनाने के लिए हर मैच में कड़ी टक्कर होती है।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

भारतीय फैंस ने दी जमकर बधाई

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi