Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला. सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वैभव की फॉर्म देखते हुए कोच गौतम गंभीर उन्हें पहले मुकाबले में ही डेब्यू देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.पहले टी20 में बुरी तरह हारने के बाद फैंस को लगा दूसरे मुकाबले में तो इस 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज का डेब्यू तय है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी के हाथ निराशा ही लगी.इंग्लैंड के खिलाफ भी Vaibhav Sooryavans...Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला. सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वैभव की फॉर्म देखते हुए कोच गौतम गंभीर उन्हें पहले मुकाबले में ही डेब्यू देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
पहले टी20 में बुरी तरह हारने के बाद फैंस को लगा दूसरे मुकाबले में तो इस 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज का डेब्यू तय है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी के हाथ निराशा ही लगी.
इंग्लैंड के खिलाफ भी Vaibhav Sooryavanshi को नही मिला डेब्यू

भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड में डेब्यू ना मिला हो, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जरुर डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन कोच गंभीर ने एक बार फिर सभी को हैरान किया और वैभव को एक बार फिर से डेब्यू नहीं दिया.
पहले टी20 में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ही की, लेकिन एक बार फिर भारत को अच्छी शुरूआत नहीं मिली और संजू सिर्फ 1 रन बनकर ही आउट हो गए थे.
वैभव को खुद प्रैक्टिस करवाते नजर आए कोच गंभीर
इसी बीच वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल मैनचेस्टर में खुद कोच गंभीर इस 15 वर्षीय बल्लेबाज को प्रैक्टिस करवाते नजर आए.
कोच गंभीर ने खुद वैभव को कुछ गेंदे डाली, जिसमे इस युवा बल्लेबाज ने आक्रमक शॉट्स खेले. हेड कोच का वैभव को प्रैक्टिस करवाना इस बात का एक बड़ा हिंट है कि सीरीज के दूसरे टी20 में इस युवा खिलाड़ी को अपना डेब्यू मिल सकता है.
कुछ ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
संजू सैमसन लगातार 3 मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुए हैं. ऐसे में अब जरुर टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी के बारे में सोच सकता है और उन्हें ओपनिंग की पोजीशन पर मौका दे सकता है.
क्यों RCB के खिलाड़ियों को नहीं मिलती भारत की टी20 टीम में जगह? जानें बड़ा कारण
