Dailyhunt

VIDEO: KKR के कार्तिक त्यागी ने बल्लेबाजों के उड़ाए होश, एक ही ओवर में चटका दिए इतने विकेट

Cricket Addictor 1 month ago
 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। टीम के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है।त्यागी (Kartik Tyagi) ने एक ही ओवर में विपक्षी टीम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर न केवल अपनी फॉर्म साबित की, बल्कि KKR मैनेजमेंट के लिए भी राहत की सांस दी है।अभ्यास मैच में Kartik Tyagi का गोल्डन ओवरकोलकाता नाइट रा...

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। टीम के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है।

त्यागी (Kartik Tyagi) ने एक ही ओवर में विपक्षी टीम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर न केवल अपनी फॉर्म साबित की, बल्कि KKR मैनेजमेंट के लिए भी राहत की सांस दी है।

अभ्यास मैच में Kartik Tyagi का गोल्डन ओवर

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आयोजित इस अभ्यास मैच में कार्तिक त्यागी ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम गोल्डन नाइट्स की ओर से खेल रहे थे। जब मनीष पांडे की कप्तानी वाली टीम पर्पल नाइट्स लक्ष्य का पीछा कर रही थी,

तब कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने अपनी आग उगलती गेंदों से मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने एक ही ओवर के अंतराल में रचिन रवींद्र, सार्थक रंजन और अनुभवी राहुल त्रिपाठी जैसे बड़े नामों को अपना शिकार बनाया।

त्यागी की सटीक यॉर्कर और 145+ किमी प्रति घंटा की रफ्तार ने बल्लेबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

धुरंधर फिल्म के बाद खौफ में आए शाहीद अफरीदी, अपने ही देश के लोगों पर किया शक, पाक सरकार को दी ये सलाह

आखिरी गेंद तक चला रोमांच और त्यागी की सूझबूझ

मैच का रोमांच अपने चरम पर था जब आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने डेथ ओवरों में अपनी काबिलियत दिखाते हुए रन गति पर अंकुश लगाया।

आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर राहुल त्रिपाठी मौजूद थे। त्यागी की सटीक गेंदबाजी के सामने त्रिपाठी केवल एक रन ही बना सके और दूसरा रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi