Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, 2 साल बाद घातक पेसर की वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड और शेड्यूल

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, 2 साल बाद घातक पेसर की वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड और शेड्यूल

Crictoday 6 days ago

दिल्ली: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम सितंबर में भारत के दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैच, तीन वनडे मैच और एक चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा.

इस स्क्वॉड में सबसे ज्यादा चर्चा तेज गेंदबाज टायला व्लामिन्क और डार्सी ब्राउन की वापसी को लेकर हो रही है.

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज टायला व्लामिन्क लंबे समय से चोट से जूझ रही थीं. उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैच खेला था. इसके बाद लगातार चोटों की वजह से वह क्रिकेट से दूर रहीं.

इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक तीन दिवसीय टेस्ट मुकाबले में वापसी की थी, जहां दोनों पारियों में छह-छह ओवर गेंदबाजी की. अब भारत दौरे के लिए उनका चयन इस बात का संकेत है कि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं.

23 वर्षीय तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन को भी भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम में जगह मिली है. उन्हें टी20 विश्व कप 2026 की ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिससे कई फैंस हैरान रह गए थे.

उनकी जगह युवा बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को मौका मिला था. हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक विकेट ही ले सकीं. डार्सी ब्राउन ने आखिरी बार अप्रैल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच खेला था.

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी गैवन ट्वाइनिंग निभाएंगे, जो ऑस्ट्रेलिया की सीनियर महिला टीम के सहायक कोच भी हैं. उनके साथ मिक डेलाने और कैमरून बॉयस भी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे. कैमरन बॉयस ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

डार्सी ब्राउन, मेटलन ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लियरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रैंकी निकलिन, हेले सिल्वर-होम्स, रैचल ट्रेनेमन, कोर्टनी वेब, टाहलिया विल्सन और टायला व्लामिन्क.

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के बीच टी20 सीरीज के तीन मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. इसके बाद 20 से 25 सितंबर के बीच तीन वनडे मैच आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होंगे. दौरे का आखिरी मुकाबला 29 सितंबर से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जो चार दिवसीय मैच होगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday