Dailyhunt
चैंपियन बनने के बाद, टीम इंडिया अब कब खेलने उतरेगी अगला टी20 मैच? नोट कर लें ये तारीख

चैंपियन बनने के बाद, टीम इंडिया अब कब खेलने उतरेगी अगला टी20 मैच? नोट कर लें ये तारीख

Crictoday 1 month ago

भारत के अगले टी20 मैच की डिटेल्स

टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद, काफी सारे इंडियन फैंस भारत के अगले टी20 मैच के बारे में जानना चाह रहेंगे. आपको बता दें कि अब टीम इंडिया अपना अगला टी20 मैच जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी.

दिल्ली:भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, अब अपने-अपने परिवार के साथ इस कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. सभी खिलाड़ी अपने परिवार वालों के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट जाएंगे. इस टूर्नामेंट में अब टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे. बीसीसीआई द्वारा IPL 2026 के पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. इस बीच कुछ भारतीय फैंस के मन में ये सवाल भी होगा कि टीम इंडिया अब अपना अगला टी20 मैच खेलने के लिए मैदान पर कब उतरेगी? चलिए हम आपको भारत के अगले टी20 मुकाबले की तारीख बताते हैं.

28 मार्च से 31 मई तक चलेगा IPL 2026

बता दें कि आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट का पहला मैच RCB और SRH के बीच खेला जाना है. इस मेगा इवेंट का समापन 31 मई को होगा.

हालांकि, अभी तक टूर्नामेंट के दूसरे फेज का शेड्यूल सामने नहीं आया है. इस तरह देखा जाए, तो अगले दो महीनों तक टीम इंडिया के खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखेंगे.

क्या इंग्लैंड के खिलाफ होगा टीम इंडिया का अगला टी20 मैच?

आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद, जून में भारतीय टीम अफगानिस्तान टीम की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान का ये दौरा 6 जून से शुरू होगा और 20 जून को इसकी समाप्ति होगी.

इसके बाद, भारत की टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. जहां टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज का आयोजन होगा. दोनों टीमें पहले टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी. सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाना है. पूरी उम्मीद है कि यही तारीख भारत के अगले टी20 मैच की है. ये सीरीज 11 जुलाई तक जारी रहेगी. इसके बाद, इंग्लैंड और भारत के बीच 14 से 19 जुलाई के बीच 3 वनडे खेले जाएंगे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday