Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CSK के पूर्व खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चुनी अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11

CSK के पूर्व खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए चुनी अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में होगा. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने गाले में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग-11 चुन ली है.

मुकुंद ने अपनी टीम में तीनों ही विकेटकीपर्स को शामिल कर लिया.

मुकुंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग-11 चुनते नजर आए. उन्होंने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को रखा. वहीं नंबर तीन पर उन्होंने देवदत्त पडिक्कल की बजाय साई सुदर्शन को चुना. नंबर-4 पर कप्तान शुभमन गिल को जगह मिली.

मुकुंद ने पांच नंबर पर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उन्होंने नंबर-6 पर जगह दी. मुकुंद ने सात नंबर पर टीम के तीसरे और आखिरी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को जगह दे दी. स्पिन गेंदबाजी में उन्होंने कुलदीप यादव और मानव सुथार को शामिल किया, जबकि तेज गेंदबाजी की कमान उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को सौंपी.

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday