Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
द हंड्रेड महिला: जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलीं गले, वीडियो वायरल

द हंड्रेड महिला: जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तानी क्रिकेटर से मिलीं गले, वीडियो वायरल

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड महिला लीग के एक मुकाबले के बाद क्रिकेट के मैदान पर खेल भावना का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला. सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच मैच समाप्त होने के बाद भारत की स्टार बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना ने एक-दूसरे से मुलाकात की और एक दूसरे को गले लगाया.

इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Everyone debating if Fatima Sana and jemimah Rodrigues would shake hands and they straight up HUGGED?!

Keep politics out of sports FOREVER. pic.twitter.com/XCE2lswGlg

मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सदर्न ब्रेव ने निर्धारित 100 गेंदों में तीन विकेट खोकर 140 रन बनाए. टीम के लिए लिज़ेल ली ने 43 और माइया बाउचियर ने 45 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. इसके बाद, जेमिमा रोड्रिग्स ने अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 18 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए और टीम के स्कोर को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया. दूसरी ओर, बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से फातिमा सना का दिन गेंदबाज़ी में खास नहीं रहा. उन्होंने अपने 15 गेंदों के स्पेल में 33 रन खर्च किए. उनके अलावा, अलाना किंग और एलिस कैप्सी को एक-एक विकेट मिला.

141 रनों के टार्गेट का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स ने शानदार शुरुआत की. टैमी ब्यूमोंट और डेविना पेरिन ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. डेविना पेरिन ने 43 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि टैमी ब्यूमोंट ने 22 रनों का योगदान दिया. हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद टीम की बल्लेबाज़ी बिखर गई और रन गति भी धीमी पड़ गई.

सदर्न ब्रेव की ओर से सारा ग्लेन ने डेविना पेरिन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया, जबकि लॉरेन बेल ने एलिस कैप्सी को पवेलियन भेजा. अंतिम चरण में सोफी मोलिन्यू ने दो विकेट लेकर बर्मिंघम फीनिक्स की वापसी की उम्मीदों पर विराम लगा दिया. निर्धारित 100 गेंदों में फीनिक्स की टीम पांच विकेट पर केवल 116 रन ही बना सकी. एलिस पेरी 16 रन और फातिमा सना 5 रन बनाकर नाबाद रहीं. इस जीत के साथ सदर्न ब्रेव ने लगातार चौथी सफलता दर्ज की, जबकि बर्मिंघम फीनिक्स को इस सीज़न में अब भी पहली जीत का इंतज़ार है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday