दिल्ली : दिल्ली: आईपीएल के 19वें सीजन के आज पहले डबल हेडर में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई. इस मैच को दिल्ली ने 6 विकेटों से अपने नाम किया और अंक तालिका में टॉप पोजीशन हासिल कर ली.
अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और कप्तान सूर्यकुमार यादव की 51 रनों की पारी की मदद से 162/6 का स्कोर खड़ा किया था. दिल्ली के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका.
जवाबी पारी में दिल्ली ने 162 रनों के टारगेट को 18.1 ओवरों में हासिल कर लिया. निसांका के बाद समीर रिजवी ने MI के गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया. निसांका ने 30 गेंदों पर 44 रन बनाए. वहीं, रिजवी ने 51 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 90 रन बनाए. रिजवी एक बार फिर से दिल्ली की टीम की जीत के हीरो रहे. और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

