Dailyhunt
डेविड वॉर्नर और एडम जंपा PSL 2026 को बीच में छोड़कर लौटेंगे ऑस्ट्रेलिया, जानें खास वजह

डेविड वॉर्नर और एडम जंपा PSL 2026 को बीच में छोड़कर लौटेंगे ऑस्ट्रेलिया, जानें खास वजह

Crictoday 2 weeks ago

दिल्ली: भारत में इन दिनों आईपीएल का 19वां सीजन हो रहा है. वहीं, पाकिस्तान में PSL का 11वां सीजन खेला जा रहा है. IPL की तरह PSL में कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें डेविड वॉर्नर और एडम जंपा का भी नाम शामिल है.

हालांकि, इसी बीच खबर सामने आई है कि ये दोनों खिलाड़ी PSL को बीच में छोड़कर अपने देश वापस लौटेंगे.

बता दें कि वॉर्नर और जंपा पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में कराची किंग्स की टीम का हिस्सा हैं, जिसकी कप्तानी वॉर्नर खुद कर रहे हैं. कराची की टीम ने अपना पिछला मैच 2 अप्रैल को रावलपिंडीज के विरुद्ध खेला था, जिसमें उसे 5 विकेट से जीत मिली थी. अब कराची का अगला मुकाबला 9 अप्रैल को पेशावर जल्मी टीम के खिलाफ है, जिसमें अभी लगभग एक सप्ताह का समय है.

 UPDATE ON KARACHI KINGS 

- Karachi Kings have released David Warner, Adam Zampa, Hasan Ali & Azam Khan until the next game.

- Warner will spend time with his family, while Zampa will go on vacation.

- Hasan Ali will attend a family function.

- All players will rejoin the… pic.twitter.com/0vCobjvmcD

इसी वजह से कराची की टीम ने वॉर्नर, जंपा, हसन अली और आजम खान को रिलीज कर दिया है, ताकि वो इस ब्रेक को अपने मुताबिक एन्जॉय कर सकें. वॉर्नर अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में समय बिताना चाहते हैं, जबकि जंपा छुट्टियां मनाने के लिए घर लौटेंगे. वहीं, हसन अली को फैमिली फंक्शन अटेंड करना है. ये सभी खिलाड़ी 9 अप्रैल को होने वाले टीम के अगले मैच से पहले स्क्वॉड को ज्वाइन करेंगे.

कराची की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में काफी कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और सभी मैच जीते हैं. वॉर्नर की टीम अंक तालिका में 6 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday