Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ICC T20I रैंकिंग में बड़ा बदलाव, डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर कायम

ICC T20I रैंकिंग में बड़ा बदलाव, डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर कायम

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नंबर-1 की अपनी जगह बरकरार रखी है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है.

ब्रेविस अब सीधे टॉप-5 में पहुंच गए हैं. टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं.

ईशान किशन 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं. पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 62 रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है.

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. उनके नाम 819 रेटिंग पॉइंट्स हैं. वहीं, तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह 750 रेटिंग के साथ छठे से सातवें स्थान पर खिसक गए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को जिम्बाब्वे और नामीबिया के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है. उन्होंने पिछली तीन पारियों में 75, नाबाद 75 और 41 रन बनाए थे.

इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ब्रेविस ने छह स्थान की छलांग लगाई और 10वें स्थान से सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गए. उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार टी20I बल्लेबाजों की टॉप-5 रैंकिंग में जगह दिलाई है.

रैंकिंग में फिल साल्ट, पथुम निशांका, तिलक वर्मा, जोस बटलर, हैरी ब्रूक और मिचेल मार्श को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है. साल्ट पांचवें, निशांका छठे, तिलक सातवें, बटलर आठवें, ब्रूक नौवें और मार्श 10वें नंबर पर हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday