दिल्ली: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है. इस महाकुंभ में रविवार को वेस्टइंडीज और श्रीलंका महिला टीम के बीच एक जोरदार टक्कर होगी. इस मैच में जीत को लेकर दोनों ही टीमें पूरी तरह से उत्साहित नजर आ रही है.
ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में वेस्टइंडीज और श्रीलंका महिला टीम के बीच टक्कर होगी. इस मैच में वेस्टइंडीज की नजरें लगातार तीसरे मैच में जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी, तो वहीं श्रीलंका का हौंसलें भी न्यूजीलैंड को हराने के बाद काफी बुलंद हैं.
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच टी20 का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 2010 में पहली बार आमना-सामना हुआ था. इसके बाद से ही दोनों ही टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज महिला टीम ने 20 मैच जीते हैं, तो वहीं श्रीलंका टीम को सिर्फ 7 मैच में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.
वेस्टइंडीज-श्रीलंका का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज की टीम कमाल का खेल रही है और अब तक उन्होंने अपने पहले दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं श्रीलंका महिला टीम ने 2 में से 1 मैच जीता है, लेकिन वो 1 मैच उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर जीता.
कब और कहां होगा वेस्टइंडीज -श्रीलंका मुकाबला
वेस्टइंडीज और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 पर होगा, तो वहीं मैच 3 बजे से शुरू होगा।
ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड - ब्रिस्टल और स्टेडियम की मुख्य जानकारी
इंग्लैंड के ब्रिस्टल शहर में सबसे पुराने स्टेडियम में से एक ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड स्थित है. ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड या नेविल रोड भी कहा जाता है. यह मैदान 1889 में स्थापित हुआ था और आज भी इंग्लैंड के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। इस स्टेडियम में 2006 में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. और 2009 में मैदान का रिनोवेशन किया गया. शुरुआत में 8 हजार दर्शक क्षमता थी. जिसे रिनोवेशन के बाद 17 हजार तक कर दी गई.
ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट
ब्रिस्टल में स्थित ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में आमतौर पर बैटिंग के लिए अच्छी पिच मिलती है, जहाँ गेंद का उछाल एक जैसा रहता है और शॉट्स खेलने पर अच्छे रन मिलते हैं। तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज़ों के लिए हालात बेहतर हो जाते हैं। पहली पारी में 160-170 का स्कोर एक अच्छा मुकाबला वाला स्कोर हो सकता है।
मौसम का हाल
ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को वेस्टइंडीज और श्रीलंका महिला टीम के बीच मुकाबला होगा. इस मैच के दिन मौसम की बात करें तो यहां एक्यूवेदर के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है. रविवार को यहां 30 डिग्री सेल्शियस अधिकतम व 18 डिग्री सेल्शियस तक न्यूनतम तापमान रहेगा.
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, कियाना जोसेफ, स्टैफनी टेलर, जाहजारा क्लैक्सटन, चिनेले हेनरी, जेनिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, मैंडी मंगरु (विकेटकीपर), अश्मिनी मुनिसर, अफी फ्लेचर।
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अट्टाट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा (विकेटकीपर), इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या, निमाशा मीपेज
कहां देखें वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका मुकाबला
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्रॉडकास्टिंग के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच रविवार को महिला वर्ल्ड कप का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क देखा जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप/वेबसाइट पर ले सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, डींड्रा डोटिन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, आलिया एलेने, शेमाइन कैंपबेल, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलिया ग्लासगो, जहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर
श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारथने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंदिका दासनायका, निमाशा मदुशानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या, चेतना विमुक्ति
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: पिच किस टीम के लिए फायदेमंद?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को वेस्टइंडीज और श्रीलंका महिला टीम के बीच मुकाबला होगा. ब्रिस्टल में होने वाले मैच में पिच पर अच्छी उछाल और स्विंग देखने को मिलेगा, जिससे वेस्टइंडीज की टीम अपनी मजबूती के दम पर यहां पर फायदे में रह सकती है.
FAQs - ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट
ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच रिपोर्ट क्या है?
ब्रिस्टल के ब्रिस्टल क्रिकेट ग्राउंड सरफेस गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए अच्छी साबित हो सकती है. यहां नई गेंद के साथ गेंदबाजों को मदद प्राप्त होती है, तो वहीं बल्लेबाजी भी यहां अच्छी तरह से की जा सकती है. इस विकेट को देखते हुए यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम 160 से 170 का स्कोर बेहतर साबित हो सकता है.
महिला टी20 में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका महिला का H2H रिकॉर्ड क्या है?
H2H रिकॉर्ड को में वेस्टइंडीज और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें वेस्टइंडीज महिला टीम ने 20 मैच में जीत हासिल की है, तो वहीं श्रीलंका को 7 मैच में जीत मिली है. तो

