Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इंग्लैंड दौरे के आगाज से पहले न्यूजीलैंड को मिला बड़ा 'जैकपॉट', फिट हुआ टीम का सबसे अहम खिलाड़ी

इंग्लैंड दौरे के आगाज से पहले न्यूजीलैंड को मिला बड़ा 'जैकपॉट', फिट हुआ टीम का सबसे अहम खिलाड़ी

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: इंग्लैंड दौरे के आगाज से पहले न्यूजीलैंड टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मिचेल सैंटनर को टीम में शामिल कर लिया है, वह कंधे की चोट से पूरी तरह से फिट हो गए हैं.

सैंटनर 30 मई को टीम के साथ जुड़े.

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने बेलफास्ट में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में आयरलैंड को पारी और 79 रनों से करारी शिकस्त दी थी, जो कि सिर्फ 8 सेशन में ही खत्म हो गया था. उस मैच में सैंटनर चोटिल होने की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे.

बता दें कि शुरुआत में सैंटनर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे और दौरे के बाकी दो मैचों में भी उनके खेलने पर सस्पेंस था. सैंटनर को ये चोट IPL 2026 में 23 अप्रैल को हुए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और फिर पूरे टूर्नामेंट में दोबारा खेलते हुए नज़र नहीं आए.

सैंटनर के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को अपने दल में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था. हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था.

Mitch Santner is set to join the squad ahead of the Test series against England, starting at Lord's on Thursday. pic.twitter.com/81BfaODl4P

सैंटनर ने टीम डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की जगह ली है, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. सैंटनर के फिट होने के बाद फॉक्सक्रॉफ्ट को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. फॉक्सक्रॉफ्ट की घर वापसी हो गई है.

सैंटनर के अलावा मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विल ओ'रूर्के भी आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लिया था. हालांकि, ये तीनों तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी में जुट गए हैं.

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवॉन कॉनवे, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर (डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की जगह), नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, बेन सियर्स (ट्रैवलिंग रिजर्व).

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday