Dailyhunt
IPL 2026: BCCI को हर साल हो रहा 2400 करोड़ का नुकसान, पूर्व IPL चेयरमैन ने बताई हैरान करने वाली वजह

IPL 2026: BCCI को हर साल हो रहा 2400 करोड़ का नुकसान, पूर्व IPL चेयरमैन ने बताई हैरान करने वाली वजह

Crictoday 3 days ago

दिल्ली:इंडियन प्रीमयर लीग (IPL) 2026 का खुमार इस समय फैंस में छाया हुआ है. हर रोज फैंस को एक से एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने चौंकाने वाले दावा किया है.

मोदी का कहना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हर साल आईपीएल में लगभग 2400 करोड़ रुपये का रुपये का नुकसान हो रहा है. मोदी ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.

मोदी ने बताया कैसे हो रहा बीसीसीआई को 2400 करोड़ रुपये का नुकसान

मोदी ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में IPL के लीग स्टेज के मौजूदा होम-एंड-अवे फॉर्मेट को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि 2022 में 10 टीमों के शामिल होने के बाद यह फॉर्मेट सही नहीं है. अभी 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाते हैं. हर टीम 14 मैच खेलती है, जिसमें 5 टीमों के खिलाफ 2-2 मैच होते हैं, जबकि बाकी 4 टीमों के खिलाफ सिर्फ 1-1 मैच खेला जाता है.

मोदी ने बताया कि शुरुआत में योजना कुल 94 मैच कराने की थी, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ होम और अवे फॉर्मेट में दो-दो मैच खेलतीं. उन्होंने बताया कि अगर इतने मैच खेले जाते, तो हर साल 118 करोड़ रुपये प्रति मैच के हिसाब से मीडिया राइट्स की कमाई में करीब 2400 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होती.

मोदी ने कहा,'अगर आज होम-एंड-अवे फॉर्मेट में 94 मैच खेले जाते और हर मैच की कीमत 118 करोड़ रुपये होती, तो सिर्फ मीडिया राइट्स से ही 2400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होती. यानी बीसीसीआई को 2400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलता. जिसमें से 1200 करोड़ 10 टीमों के बीच बंट जाता. हर टीम को 120 करोड़ रुपये मिलते और टीम की वैल्यू अपने आप ही बढ़ जाती.'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday