Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026: CSK VS RCB मैच पर एक्सपर्ट्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

IPL 2026: CSK VS RCB मैच पर एक्सपर्ट्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

Crictoday 6 months ago

दिल्ली:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. जहां आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सीएसके के सामने 251 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा.

जिसके जवाब में सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस मैच के बाद क्रिकेट के दिग्गजों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

CSK-RCB मैच पर एक्सपर्ट्स का रिएक्शन

1- क्रिस श्रीकांत- पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने सीएसके की आलोचना करते हुए टीम सेलेक्शन सवाल उठाए. श्रीकांत ने कहा, 'उनकी टीम कॉम्बिनेशन शुरुआत से ही पूरी तरह गलत है. कोई भी कहेगा कि अकील हुसैन को खेलना चाहिए. यह इतना साफ और स्पष्ट फैसला है. मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने मैट हेनरी को क्यों खिलाया. मैट हेनरी की कोई जरुरत नहीं थी. आरसीबी ने उन्हें बुरी तरह पीटा. उन्हें दोबारा प्लेइंग इलेवन में कभी नहीं खेलना चाहिए.'

2- अंबाती रायूडु- चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायूडु ने आरसीबी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'आरसीबी अपने लिए बहुत अच्छे मानक तय कर रही है. वे किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं. वे हर स्थिति और हर ओवर को कंट्रोल करना चाहते हैं. अगर आप डगआउट देखें, तो हमने देखा है कि डीके (दिनेश कार्तिक) भी आकर सुझाव दे रहे हैं, जबकि सब कुछ पहले से ही अच्छा चल रहा है. टीम मैनेजमेंट भी मैदान पर तुरंत सोच-समझकर फैसले ले रही है. यह एक बहुत अच्छा संकेत है.'

3- रविचंद्रन अश्विन- सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अश्विन ने चेन्नई के बॉलिंग प्लान की आलोचना करते हुए कहा, 'जेमी ओवरटन ने 2 ओवर डाले, 12 रन दिए और 1 विकेट लिया. लेकिन वो कर क्या रहे थे? वो टेस्ट मैच जैसी हार्ड लेंथ गेंदबाजी कर रहे थे. टिम डेविड तो उनकी पहली तीन गेंदों को छू भी नहीं पाए. हर कोई राउंड द विकेट आकर वाइड यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा है, ये कैसा प्लान है? हर बल्लेबाज के खिलाफ हर गेंदबाज वही कर रहा है. ओवरटन इतना लंबा गेंदबाज है, यॉर्कर उसकी ताकत नहीं है, फिर भी आप उससे राउंड द विकेट आकर वाइड यॉर्कर डलवाने का इंतजार कर रहे हैं?'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday