दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का कारवां आगे की तरफ अग्रसर है, इस महाकुंभ में हर दिन मैचों का रोमांच दोगुना होता जा रहा है और इसी बीच अब अगली टक्कर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाली है.
इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें कमर कस चुकी हैं.
आईपीएल के इस सीजन कुछ टीमें कमाल की फॉर्म में नजर आ रही हैं, जिसमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का भी है. अक्षर पटेल की अगुवायी में ये टीम अब तक अपने पहले दोनों ही मैच शान के साथ जीतने में सफल रही है, तो वहीं शुभमन की सेना पहले दोनों ही मैच गंवाकर बैकफुट पर दिख रही है.
तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मुकाबला कब और कहां देख पाएंगे आप?
आईपीएल 2026 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा. यह मैच 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, इस मैच को आप टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं, तो वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप Jio Hotstar पर उठा सकते हैं.
मैच
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस
वेन्यू
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिन और समय
8 अप्रैल (बुधवार), शाम 7.30 बजे से भारतीय समयानुसार
लाइव स्ट्रीमिंग
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार

