Dailyhunt
IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी की तारीख कंफर्म, इस टीम के खिलाफ खेलेंग पहला मैच!

IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी की तारीख कंफर्म, इस टीम के खिलाफ खेलेंग पहला मैच!

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. टीम को लगातार दो मुकाबलों में हार का स्वाद चखना पड़ा है. हालांकि, इसी बीच CSK के फैंस के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है, जो धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से जुड़ी है.

दरअसल, ब्रेविस की मैदान पर वापसी की तारीख कन्फर्म हो गई है.

टूर्नामेंट में चेन्नई दो मैच खेल चुकी है और दोनों में ब्रेविस टीम की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन सके, क्योंकि वो साइड स्ट्रेन इंजरी से परेशान हैं. मौजूदा समय में ब्रेविस रिहैब से गुजर रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले दोनों ही मैचों में उनकी कमी काफी खली. अब ब्रेविस की वापसी की तारीख सामने आ गई है. ब्रेविस के आने से टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी. उनके पास तेज गति से रन बनाने की काबिलियत है.

 GOOD NEWS FOR CSK FANS 

- Dewald Brevis set to returns in the match against Delhi Capitals on April 11. (Rohit Juglan/RevSportz). pic.twitter.com/M0x9SjPubz

Revsportz की रिपोर्ट की मानें, तो ब्रेविस 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे, जो CSK का चौथा मैच होगा. इस मुकाबले से पहले चेन्नई को सीजन का अपना तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है, जिसमें ब्रेविस एक बार फिर से प्लेइंग-11 से बाहर रहेंगे.

बता दें कि टूर्नामेंट में चेन्नई को अपनी पहली जीत की तलाश है. ऋतुराज गायकवाड़ की इस टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, उसे दूसरी हार पंजाब किंग्स के विरुद्ध झेलनी पड़ी थी. दो शर्मनाक हार मिलने की वजह से चेन्नई की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday