Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026 के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतकर विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित को छोड़ा पीछे

IPL 2026 के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतकर विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित को छोड़ा पीछे

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: विराट कोहली की बेहतरीन पारी की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेटों से हराकर आईपीएल (IPL) 2026 का खिताब जीत लिया है. कोहली को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इसी के साथ अब वो रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

कोहली ने गुजरात के खिलाफ फाइनल में 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी खेली. आरसीबी को गुजरात ने 156 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे चेज मास्टर कोहली की पारी की वजह से आरसीबी ने 12 गेंद रहते ही आसानी से हासिल कर लिया. कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. कोहली का ये 22वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है. इसी के साथ उन्होंने रोहित को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं.

Big games demand big players 﫡

Virat Kohli is the Player of the Match of #TATAIPL 2026 Grand Finale 

Relive his knock ▶️ https://t.co/uNvVaYGfr7#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGTpic.twitter.com/GU1KSTwkQH

आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. आईपीएल के इतिहास में आरसीबी अब सिर्फ तीसरी टीम बन गई है, जिसने लगातार 2 सीजन आईपीएल की ट्रॉफी जीती हो. चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-2011 और फिर मुंबई इंडियंस ने 2019-2010 में लगातार 2 बार चैंपियन होने का तमगा हासिल किया था. अब आरसीबी ने 2025 के बाद 2026 का खिताब भी जीतकर इस खास लिस्ट में जगह बना ली है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday