Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IPL 2026 फाइनल में शिवमय हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर के गीतों पर गूंजे 'हर-हर महादेव'

IPL 2026 फाइनल में शिवमय हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर के गीतों पर गूंजे 'हर-हर महादेव'

Crictoday 4 months ago

दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान क्रिकेट के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिले. पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में भक्ति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला.

पारी के अंतराल में मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुति से पूरे माहौल को शिवमय बना दिया.

कैलाश खेर ने मंच संभालते ही भगवान शिव को समर्पित अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. "भोला मेरे", "ॐ नमः शिवाय" और "बम लहरी" जैसे गीतों पर हजारों दर्शक झूमते नजर आए. स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक भी भगवान शिव के जयकारों में शामिल हो गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

समारोह के दौरान तकनीक और कला का शानदार मेल भी देखने को मिला. विशेष लाइट और ड्रोन शो की मदद से आसमान में त्रिशूल की आकृति उकेरी गई, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया. इसके बाद आकाश में आईपीएल ट्रॉफी की छवि भी दिखाई गई. यह दृश्य स्टेडियम में मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे.

Closing ceremony Celebration of TATA IPL 2026#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGTpic.twitter.com/LDx9xHxnDd

कैलाश खेर की प्रस्तुति के साथ अन्य कलाकारों ने भी रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं. मैदान पर आधुनिक ग्राफिक्स और लाइट इफेक्ट्स के जरिए भगवान शिव की नृत्य मुद्रा को दर्शाया गया. इस दौरान उनके हाथों में त्रिशूल और डमरू की आकृति भी दिखाई गई. मैदान पर डमरू के विशेष ग्राफिक्स ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया. दर्शकों ने इस भव्य आयोजन की जमकर सराहना की.

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया और 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके कारण टीम अपेक्षित स्कोर तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday