दिल्ली: आईपीएल के 19वें सीजन में आज टूर्नामेंट का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हो रहा है. चेपॉक स्टेडियम में हो रहे इस मैच में चेन्नई की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है.
हालांकि, टीम की शुरुआत लगातार दूसरे मैच में खराब रही. टीम के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए.
बता दें कि CSK ने सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है. चेन्नई से रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान की टीम में गए हैं. सैमसन के टीम में आने से चेन्नई के फैंस काफी खुश हो गए थे, क्योंकि उनका मानना था कि अब टीम के बल्लेबाजी क्रम को काफी मजबूती मिलेगी. हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. सैमसन लगातार दो मुकाबलों में फिसड्डी साबित हुए हैं.
Flat Track Bully or World Class? 樂
Unpopular Opinion: Sanju Samson was lucky to play on absolute batting paradise wickets in the WC. Put some green on top, and he struggles. The "swing" test is where he fails. pic.twitter.com/kdJp5YEuOM
अपनी पुरानी टीम के खिलाफ हुए मैच में सैमसन सिर्फ 6 रन बना पाए थे. वहीं, आज पंजाब के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला. सैमसन सिर्फ 7 रनों का योगदान दे पाए. उनके जल्दी आउट होने से टीम एक बार फिर से दबाव में आ गई.
इस बात में कोई शक नहीं है कि सैमसन एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं और कई मौकों पर वो इस बात को साबित कर चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे. हालांकि, सैमसन का वो वाला फॉर्म अब तक आईपीएल में नजर नहीं आया है. सैमसन को जल्द फॉर्म में वापसी करनी होगी, ताकि टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहे हैं.

