Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कल का मैच कौन जीता? - PBKS vs SRH, 17वां मैच, IPL 2026 (Yesterday Match Result)

कल का मैच कौन जीता? - PBKS vs SRH, 17वां मैच, IPL 2026 (Yesterday Match Result)

Crictoday 1 month ago

दिल्ली: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर हुआ. दोपहर वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच में SRH ने पहले खेलने के बाद 219/6 का स्कोर खड़ा किया था.

जवाब में पंजाब किंग्स ने टारगेट का पीछा करते हुए उसे 18.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल किया. पंजाब की तरफ से इस जीत में सबसे बड़ा योगदान कप्तान श्रेयस अय्यर का रहा, जिन्होंने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

हैदराबाद की पारी की बात करें, उनकी तरफ से अभिषेक शर्मा गजब की लय में दिखे. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. अभिषेक ने मात्र 28 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों की अहम पारी खेली. पंजाब के लिए शशांक सिंह ने किफायती गेंदबाजी की और 2 विकेट हासिल किए.

पंजाब की तरफ से श्रेयस अय्यर के अलावा प्रियांश आर्या (57) और प्रभसिमरन सिंह (51) ने भी अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की. SRH की तरफ से शिवांग कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया. हालांकि, उनका ये प्रदर्शन टीम के काम नहीं आया.

अभिषेक शर्मा- 74 रन
हेनरिक क्लासेन - 39 रन
शशांक सिंह - 2 विकेट

श्रेयस अय्यर- 69* रन
प्रियांश आर्या- 57 रन
शिवांग कुमार- 3 विकेट

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया.

श्रेयस अय्यर

33 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए.

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इतिहास में 10 बार 200 प्लस का टारगेट चेज करने वाली पहली टीम बन गई है.

उत्तर: पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से मैच जीता.

उत्तर: श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

उत्तर: सनराइजर्स हैदराबाद: 219/6
पंजाब किंग्स: 223/4

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday