Dailyhunt
कल का मैच कौन जीता? - RCB vs CSK, 11वां मैच, IPL 2026 (Yesterday Match Result)

कल का मैच कौन जीता? - RCB vs CSK, 11वां मैच, IPL 2026 (Yesterday Match Result)

Crictoday 1 month ago

दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन RCB आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी चैंपियन की तरह खेल रही है. आरसीबी ने आज टूर्नामेंट के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से शिकस्त दी. टूर्नामेंट में ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत रही.

अब RCB की टीम अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर कब्जा जमा चुकी है. मैच में आरसीबी ने पहले खेलकर 250/3 का स्कोर खड़ा किया था. जवाबी पारी में CSK की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.4 ओवरों में 207 पर सिमट गई.

आरसीबी की तरफ से इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों को जमकर धोया. टिम डेविड टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. उनके अलावा फिल सॉल्ट (46), देवदत्त पडिक्कल (50) और कप्तान रजत पाटीदार (48) ने भी बढ़िया पारियां खेलीं.

वहीं, चेन्नई की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज सरफराज खान रहे, जिन्होंने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के आए. CSK की पारी में सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार (3) ने झटके. वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले पेसर भी बन गए हैं.

टिम डेविड- 70* रन
देवदत्त पडिक्कल - 50 रन
शिवम दुबे - 1 विकेट

सरफराज खान- 50 रन
प्रशांत वीर- 43 रन
भुवनेश्वर कुमार- 3 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया.

टिम डेविड

25 गेंदों पर नाबाद 70* रन बनाए.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने 250/3 बड़ा टोटल बनाया.

उत्तर: आरसीबी की टीम ने 43 रनों से मैच जीता.

उत्तर: टिम डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

उत्तर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 250/3
चेन्नई सुपर किंग्स: 207

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday