दिल्ली: IPL 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे RR ने 27 रनों से जीता. इस मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला. इसी वजह से मैच 11-11 ओवरों का हुआ.
टॉस 9:55 बजे हुआ और मुकाबले की शुरुआत रात को 10:10 बजे हुई. सिक्का हार्दिक पांड्या के पक्ष में उछला और उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी. राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए यशस्वी जायसवाल (77*) और वैभव सूर्यवंशी (39) की पारियों की मदद से निर्धारित 11 ओवर खेलकर 150/3 का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान MI की तरफ से शार्दुल ठाकुर (2) सबसे सफल गेंदबाज रहे.
जवाबी पारी में मुंबई की टीम पूरे ओवर खेलकर का स्कोर बना पाई. MI की तरफ से सबसे अधिक रन नमन धीर (25) ने बनाए. वहीं, RR की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट नांद्रे बर्गर (2) ने लिए. इस जीत की मदद से रियान पराग की अगुआई वाली टीम अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स दूसरे पायदान पर खिसक गई है. यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच बने.
यशस्वी जायसवाल- 77* रन
वैभव सूर्यवंशी - 39 रन
अल्लाह गजनफर - 2 विकेट
नमन धीर- 25 रन
शेरफेन रदरफोर्ड- 25 रन
नांद्रे बर्गर- 2 विकेट
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया.
यशस्वी जायसवाल
32 गेंदों पर नाबाद 77* रन बनाए.
राजस्थान रॉयल्स दूसरी टीम बन गई है, जिसमें सबसे कम ओवरों में 50 (2.4 ओवरों में) रन बनाए.
उत्तर: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 27 रनों से मैच जीता.
उत्तर: यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
उत्तर: राजस्थान रॉयल्स: 150/3
मुंबई इंडियंस: 123/9

