दिल्ली:IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने शुक्रवार, 10 अप्रैल को टूर्नामेंट के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ RR की टीम 8 अंकों के साथ टॉप पोजीशन पर बरकरार है.
पहले खेलते हुए आरसीबी ने पूरे ओवर खेलकर 201/8 का स्कोर बनाया था. जवाबी पारी में राजस्थान की टीम ने महज 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी रहे.
बारिश का खलल पड़ने की वजह से ये मैच 1 घंटा 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ. RR ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. RCB ने पहले खेलते हुए कप्तान रजत पाटीदार (63) और विराट कोहली (35) की पारियों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. राजस्थान की तरफ से रवि बिश्नोई सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने जमकर तूफान मचाया. सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. वहीं, जुरेल 43 गेंदों पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इन दोनों की पारियों की मदद से RR ने 12 गेंदें बाकी रहते 4 विकट गंवाकर टारगेट को चेज कर लिया. बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या सबसे कामयाब गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 2 विकेट झटके. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
रजत पाटीदार- 63 रन
विराट कोहली - 32 रन
रवि बिश्नोई - 2 विकेट
ध्रुव जुरेल- 81* रन
वैभव सूर्यवंशी- 78 रन
क्रुणाल पांड्या- 2 विकेट
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया.
वैभव सूर्यवंशी
26 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए.
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर (97/1) बनाया.
उत्तर: राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मैच जीता.
उत्तर: वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
उत्तर: रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु: 201/8
राजस्थान रॉयल्स: 202/4

