Dailyhunt
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक ग्रुप के हेड काल सोमानी?

कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक ग्रुप के हेड काल सोमानी?

Crictoday 1 month ago

दिल्ली: आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी डील में से एक में राजस्थान रॉयल्स टीम को 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 16290 करोड़ रुपये) में खरीद लिया एक कंसोर्शियम ने। इस कंसोर्शियम के हेड हैं काल सोमानी।

अमेरिका में रहने वाले इन्वेस्टर कल सोमानी, के नेतृत्व में कंसोर्शियम ने पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली और इसके साथ ही लीग की तेजी से बढ़ती वैल्यूएशन पर मोहर लगा दी। इस ग्रुप में वॉलमार्ट जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर भी शामिल हैं। ठीक है यह डील रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 1.78 बिलियन डॉलर में बिकने से कम रही, तब भी 2008 में सिर्फ 67 मिलियन डॉलर में खरीदी इस फ्रेंचाइजी की कीमत 20 गुना से भी ज़्यादा बढ़ गई है। इस बिक्री के साथ राजस्थान रॉयल्स 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा में बिकने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई।
कल सोमानी एरिज़ोना के स्कॉट्सडेल में रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन हैं। उनका बिजनेस कई अलग-अलग सेक्टर और खेलों में है। क्रिकेट के अलावा, गोल्फ से भी उनका गहरा जुड़ाव है। उस 'मोटर सिटी गोल्फ क्लब' से भी जुड़े हैं, जिसका टाइगर वुड्स के साथ भी संबंध है। उनके बेटे, अर्जुन सोमानी खुद अमेरिका के जूनियर सर्किट में एक नाम कमा रहे गोल्फर हैं।

वैसे आपको ये बता दें कि कल सोमानी की ख़ास तौर पर राजस्थान रॉयल्स में रूचि इसलिए बनी कि वे पहले से इसमें शेयरहोल्डर थे (2021 से)। उन्होंने तब ही कह दिया था कि वे इस टीम के साथ लंबे समय के लिए जुड़े रहना चाहते हैं और अगर भविष्य में संभावना बनी तो और भी इन्वेस्ट करेंगे। अब वह टीम के मुख्य मालिक बन गए हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि मौजूदा शेयर होल्डर में से एक RedBird Capital Partners की मालिकाना हक़ से बाहर निकलने की चाहत की वजह से पूरी 100 शेयर बिक्री की नौबत आ गई है तो उन्होंने उसी वक्त इस टेकओवर पर काम करना शुरु कर दिया था।

काल सोमानी के नेतृत्व वाले इस कंसोर्टियम में शामिल दो सबसे बड़े नाम Walmart परिवार के Rob Walton और Hamp परिवार (Ford) शामिल हैं।

काल सोमानी पिछले 15 साल से एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ग्लोबल सर्विस फर्म IntraEdge, प्राइवेसी कंप्लायंस प्लेटफ़ॉर्म Truyo, AI गवर्नेंस फर्म Truyo.AI और एड-टेक सेवा प्रदाता Academian के वे फाउंडर हैं और ये सभी बड़े नाम हैं।

मौजूदा राजस्थान रॉयल्स थिंक टैंक ने लगभग 700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का ऑफर न मान कर, काल सोमानी के ऑफर को मंजूर किया और इसकी सबसे बड़ी वजह है कल सोमानी के कंसोर्शियम की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की जानकारी। मौजूदा मालिक ये नहीं चाहते थे कि टीम सिर्फ एक व्यापार बन कर रह जाए और बदनाम हो। Hamp परिवार की NFL की Detroit Lions में बड़ी हिस्सेदारी है। खुद काल सोमानी की बात करें तो वे Motor City Golf Club के मालिकों में से एक हैं, TMRW Sports और TGL Golf League को शुरु कराने वाले इन्वेस्टर में से एक हैं। बड़ा ऑफर Columbia Pacific Capital Partners से मिला था और ये 1.7 बिलियन डॉलर का था।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम है। इसके अलावा और भी कुछ ख़ास उपलब्धि हैं इस टीम के नाम पर जैसे कि: विदेशी कप्तान और कोच बनाने वाली पहली टीम, एक से ज्यादा 'होम ग्राउंड' में मैच खेलने वाली पहली टीम, विदेश में दो प्रदर्शनी मैच खेलने वाली पहली टीम, और होम तथा अवे मैचों को अलग-अलग किट में खेलने वाली पहली टीम। इस ग्रुप की आईपीएल से बाहर भी एक टीम है। 2021 में, अपनी ग्लोबल मौजूदगी को बढ़ाने के लिए राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने कैरेबियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी बारबाडोस ट्राइडेंट्स (जिसे बाद में बारबाडोस रॉयल्स का नाम दिया) में एक बड़ा हिस्सा खरीद लिया है। ये पहली आईपीएल टीम है जिसने भारत से बाहर भी एकेडमी बनाई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, काल सोमानी की नेट वर्थ 110 बिलियन डॉलर से भी ज़्यादा है और वे अमेरिका के सबसे अमीर स्पोर्ट्स मालिकों में से एक हैं। अब राजस्थान रॉयल्स को काल सोमानी एक नई पहचान देने की कोशिश करेंगे और इसमें सबसे ख़ास होगा, टीम फिर से आईपीएल टाइटल जीतने की कोशिश करे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday