दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब माहौल कुछ ज्यादा ही रोमांचक हो चला है. इस महाकुंभ में हर मैच के बाद रोमांच बढ़ता जा रहा है और इसी बीच अब अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना होने जा रहा है और इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमें उत्सुक हैं.
कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाले इस मैच में होम टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स पहली जीत की तलाश में उतरेगी, तो वहीं पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी जबरदस्त लय को जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक पर नजर बनाए हुए है
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और टीम पंजाब किंग्स के बीच 2008 से आमना-सामना हो रहा है. दोनों ही टीमों के बीच अब तक के आईपीएल सफर में 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर का पलड़ा एकतरफा भारी रहा है. केकेआर ने 21 मुकाबले जीते हैं तो वहीं पंजाब किंग्स को 13 मैच में जीत मिली है. 1 मैच बेनतीजा रहा है.
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो होम टीम केकेआर अब तक अपने पहले दोनों ही मैच गंवा चुकी है, तो वहीं पंजाब किंग्स ने अपने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है और वो बुलंद हौंसलों के साथ तैयार है.
कब और कहां होगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला
आईपीएल 2026 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा. कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में 3 अप्रैल को होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी, मैच का टॉस 7 बजे किया जाएगा.
ईडन गार्डंस स्टेडियम - कोलकाता और स्टेडियम की मुख्य जानकारी
भारत के सबसे ऐतिहासिक शहर कोलकाता में भारतीय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ईडन गार्डंस स्टेडियम का इतिहास भी बहुत पुराना है. इस स्टेडियम का नाम अंग्रेजों के जमाने का है. जहां 1836 से 1842 तक भारत के जनरल गर्वनर रहे लॉर्ड ऑकलैंड की बहनों एमिली और फैनी के नाम पर पड़ा था। शुरुआत में इस स्टेडियम को ऑकलैंड सर्कस गार्डंस के नाम से जाना जाता था. लेकिन 1841 से इसका नाम बदलकर ईडन गार्डंस रख दिया गया. 66 हजार की दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम का वास्तविक निर्माण 1864 माना जाता है. हुगली नदी के किनारे बसे इस स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच 1934 में खेला गया. इसके बाद से ये स्टेडियम कई ऐतिहासिक मैचों का गवाह बन चुका है. 2008 में यहां पहली बार आईपीएल मैच खेला गया.
कोलकाता की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डंस की पिच काफी बढ़िया पिच है, जहां पर बल्लेबाजों को बढ़िया फायदा मिलता है. इस सरफेस पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है और चौके और छक्के भी आसानी से लगते हैं. ऐसे में यहां की विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 190 से ज्यादा का स्कोर बनाकर ही उसे डिफेंस कर सकती है. लेकिन चेज करना ज्यादा मुश्किल नहीं है.
मौसम का हाल
आईपीएल 2026 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. 6 अप्रैल को कोलकाता में होने वाले इस मैच में बारिश की आशंका नजर आ रही है, एक्यूवेदर के अनुसार यहां 57 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है. इस दिन 35 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 23 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है.
दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
कहां देखें कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर है. इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे, सोमवार को केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला पहला मैच भी स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. तो साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप/वेबसाइट पर ले सकते हैं.
दोनों टीमों के स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन ऐलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पायला अविनाश, शशांक सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स: पिच किस टीम के लिए फायदेमंद?
कोलकाता के ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच की बात करें तो यहां पर भले ही केकेआर का होम वेन्यू हो, लेकिन इस आईपीएल की फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी माना जा सकता है.
FAQs - कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डंस स्टेडियम, कोलकाता की पिच रिपोर्ट क्या है?
भारत के सबसे मशहूर क्रिकेट स्टेडियम कोलकाता के ईडन गार्डंस के विकेट को बैटिंग फ्रेंडली माना जाता है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक उछाल के साथ आती है और शॉट्स खेलना आसान माना जाता है. इस पिच नई गेंद के साथ तेज गेंदबाज कुछ हद तक तो पेस और स्विंग दिखा सकते हैं, लेकिन इसे बाद मिडिल ओवर्स में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान बन जाता है. हालांकि बीच में स्पिन गेंदबाज कुछ हद तक टर्न प्राप्त कर सकते हैं.
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का H2H रिकॉर्ड क्या है?
H2H रिकॉर्ड में आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्सके बीच 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 21 मैच में जीत दर्ज की है, तो वहीं पंजाब को 13 मैच में कामयाबी मिली है व 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ है.

