दिल्ली: कैरीबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के 23वें मैच में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने बार्बाडोस ट्राइडेंट्स को छह विकेट से हरा दिया. वॉर्नर पार्क में खेले गए मुकाबले में पैट्रियट्स की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक ठोका, लेकिन उनके शतक पर बार्बाडोस के जॉन्सन चार्ल्स का अर्धशतक भारी पड़ गया.
पैट्रियट्स ने 218 के लक्ष्य को पांच गेंद पहले ही हासिल कर लिया.
बार्बाडोस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही थी. उसकी शुरुआत खराब रही. दूसरे ही ओवर में ब्रैंडन किंग दो रन बनाकर आउट हो गए. मगर इसके बाद जैकरी कार्टर और डी कॉक ने पैट्रियट्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े. कार्टर इस दौरान सात छक्कों और एक चौके की मदद से 36 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए.
वहीं दूसरे छोर पर डी कॉक गेंदबाजों की पिटाई करते रहे. उन्होंने अपने टी20 करियर का 10वां शतक पूरा किया. तीसरे विकेट के लिए डी कॉक ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ सिर्फ 36 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की. रदरफोर्ड ने तीन चौके और एक छक्का लगाया. डी कॉक ने 57 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और छह छक्के जड़े, जिसकी बदौलत बार्बाडोस ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए.
218 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैट्रियट्स ने धमाकेदार शुरुआत की. ओपनर जॉन्सन चार्ल्स ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी. चार्ल्स ने पहले विकेट के लिए काइल मायर्स के साथ 112 रनों की साझेदारी निभाई. मायर्स 27 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान चार्ल्स ने ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोका. वो 45 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए.
इसके अलावा, दासुन शनाका ने 22 गेंदों में 36 रनों की छोटी, मगर तेज तर्रार पारी खेली. विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर ने नाबाद 8 गेंदों में 22 और वानिंदु हसारंगा ने 4 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर पैट्रियट्स की जीत सुनिश्चित की. चार्ल्स को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पैट्रियट्स की ये सात मैचों में सिर्फ दूसरी जीत है. वो पॉइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर है.

