Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मार्को यान्सेन के जुड़वा भाई ने किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 7 फीट के करीब है लम्बाई

मार्को यान्सेन के जुड़वा भाई ने किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 7 फीट के करीब है लम्बाई

Crictoday 1 week ago

दिल्ली: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में डुआन यान्सेन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर दी.

उन्हें दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. डुआन के डेब्यू ने मुकाबले को इसलिए भी खास बना दिया, क्योंकि वह टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्को यान्सेन के जुड़वां भाई हैं.

26 साल के डुआन का जन्म 1 मई 2000 को क्लर्क्सडॉर्प में हुआ था. 6 फीट 8 इंच लंबे डुआन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. इसके अलावा, वह दाएं हाथ से निचले क्रम में तूफानी बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं. इतना ही नहीं, उनका 'लंबा' कद और गेंदबाजी का कोण उन्हें बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण बनाता है.

दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने से पहले डुआन ने घरेलू क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की. 2025-26 के वनडे सत्र में उन्होंने टाइटंस की ओर से सीएसए वनडे कप में 16 विकेट चटकाए. वह टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे. फाइनल में बल्ले से भी उन्होंने कमाल किया और नाबाद 61 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

मार्को के अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत के दौरान, डुआन को लगातार अपने जुड़वां भाई से तुलना का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद, उन्होंने अपने खेल पर ध्यान बनाए रखा और घरेलू स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई. राष्ट्रीय टीम में चयन उनके लिए लंबे इंतजार का नतीजा है.

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम की कप्तानी ब्योर्न फोर्टुइन कर रहे हैं. कार्यभार प्रबंधन के तहत मार्को यान्सेन को इस मैच से आराम दिया गया है. ऐसे में डुआन के पास अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में प्रभाव छोड़ने का शानदार मौका है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday