Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने जसप्रीत बुमराह को लेकर किया बड़ा खुलासा

Crictoday 1 month ago

दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उनकी कड़ी मेहनत को सराहा. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्हांब्रे ने बुमराह के करियर और उनके सफर पर प्रकाश डाला.

पारस म्हांब्रे ने कहा कि बुमराह से हर युवा गेंदबाज को सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "बुमराह की नेट्स में मेहनत, हर काम को टिक करना और उसे मैच में लागू करना वाकई प्रेरणादायक है. भारतीय टीम के साथ पिछले कुछ सालों में वह सिर्फ शानदार गेंदबाज ही नहीं बने, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के रूप में भी विकसित हुए हैं."

म्हांब्रे ने टीम की गेंदबाजी रणनीतियों पर भी बात की. उन्होंने कहा, "हम हमेशा यह चर्चा करते हैं कि विकेट कैसे हासिल करें, अपनी योजना को कैसे लागू करें, विपक्ष पर दबाव बनाए रखें और खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरियों का फायदा कैसे उठाएं."

पारस ने पिच के बदलाव और उसके असर पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, "मुंबई में लाल मिट्टी की पिच होती है, जहां बाउंस मिलता है और खिलाड़ी स्क्वायर कट और पुल शॉट्स आसानी से खेल सकते हैं. दिल्ली में काली मिट्टी की पिच पर बाउंस कम होता है और गेंदबाजों को अलग क्षेत्रों का इस्तेमाल करना पड़ता है."

म्हांब्रे ने युवा खिलाड़ियों अश्वनी कुमार और मोहम्मद इज़हार के साथ काम करने की प्रक्रिया पर भी रोशनी डाली. उन्होंने बताया, "सबसे पहले धन्यवाद जाना चाहिए स्काउट्स को, जो इन युवा प्रतिभाओं की खेल क्षमता को देखते हैं. मैं खुद को उनके स्थान पर रखकर सोचता हूं कि जब मैं नई शुरुआत कर रहा था तो क्या महसूस कर रहा था और दबाव और असफलताओं को कैसे संभालता. इससे मुझे उनकी मानसिकता समझने में मदद मिलती है और बातचीत के सही तरीके मिलते हैं."

पारस ने कहा कि अलग-अलग कोच, जैसे लसिथ मलिंगा, एक ही लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, "हम दोनों के बीच कोई प्रतियोगिता नहीं है. हमारी टीम का अंतिम उद्देश्य एक ही है. हम दोनों के बीच विश्वास, समझ और सम्मान है."

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday