दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज टीम में 19 साल के रिस्ट स्पिनर विटेल लावेस को मौका दिया गया है.
हैरानी की बात यह है कि लावेस ने अब तक डोमेस्टिक क्रिकेट में भी डेब्यू नहीं किया है. लावेस ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट झटके थे.
शिमरोन हेटमायर को वनडे टीम में नहीं चुना गया. क्योंकि वो मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओर्कास के लिए खेलते हुए दिखेंगे. वहीं ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने अपनी मां के निधन की वजह से सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है.
ऑलराउंडर कीमो पॉल की तीन साल बात वनडे टीम में वापसी हो रही है. पॉल ने साल 2023 में ओमान के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वॉलीफायर्स में खेला था. 28 साल के पॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 30 वनडे खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 21.33 की औसत से 320 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने 34 विकेट झटके हैं.
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी. दूसरा मुकाबला 14 जुलाई को होगा. जबकि, तीसरा मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा. यह तीनों मुकाबले में गयाना में होंगे. सीरीज का चौथा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं, सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 22 जुलाई को होगा. सीरीज के आखिरी दो मुकाबले ब्रिजटाउन में होंगे.
शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्ज़ारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉवेस, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स.

