Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ODI SERIES 2026, IND vs AFG: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

ODI SERIES 2026, IND vs AFG: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Crictoday 3 days ago

दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारत की सरजमीं पर इस वनडे सीरीज के रोमांच के बीच अब शनिवार को दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं.

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में दोनों ही टीमें जीत पर नजरें बनाए हुए हैं. शुभमन गिल की टीम इंडिया पहले दोनों ही मैच जीतने के साथ ही सीरीज को अपने कब्जे में कर चुकी हैं, ऐसे में भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी, तो वहीं अफगान टीम सम्मान बचाने की कोशिश करेगी.

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच वनडे रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच 2014 से वनडे फॉर्मेट में आपसी टक्कर देखने को मिल रही है. इसके बाद से दोनों ही टीमें ज्यादातर एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं. अब तक इन दोनों टीमों के बीच 6 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने एकतरफा पलड़ा भारी रखा है और 5 मैच जीते हैं, तो वहीं अफगानिस्तान को कोई जीत नहीं मिल सकी है और 1 मैच टाई रहा है.

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच भारत की सरजमीं पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे को जीतने के बाद टीम इंडिया ने लखनऊ में दमदार जीत हासिल की थी। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है।

कब और कहां होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला

भारत बनाम अफगानिस्तान के इस वनडे सीरीज का पहला मैच मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा. 20 जून को खेले जाने वाले इस मैच की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे से होगी. वहीं टॉस 1 बजे किया जाएगा.

चेपॉक स्टेडियम - चेन्नई और स्टेडियम की मुख्य जानकारी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम का भारत के क्रिकेट इतिहास में खास महत्व है. टीम इंडिया ने अपनी पहली टेस्ट जीत इसी मैदान में हासिल की थी. कोलकाता के ईडन गार्डंस के बाद चेपॉक स्टेडियम भारत का सबसे पुराना स्टेडियम है. यहां पर 1934 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था. अंग्रेजों के जमाने में बने इस स्टेडियम को शुरुआत में चेपॉक महल के नाम से जाना जाता था. 1846 में बने इस मैदान में समय के साथ काफी बदलाव देखे गए और आखिर में 1916 में इसे क्रिकेट स्टेडियम के रूप में औपचारिक तस्वीर दी गई. 1887 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां पहला वनडे मैच खेला गया था. इसकी दर्शक क्षमता 38 हजार की है.

चेन्नई की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम का विकेट भारत के सबसे अच्छे स्पिन विकेट में से एक माना जाता है. चेपॉक के पिच पर गेंद काफी टर्न होने के साथ ही धीमी रहती है. खेल आगे बढ़ने के साथ ही पिच और ज्यादा धीमा हो जाता है और गेंद फंसकर आती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान नहीं रहता है. जिससे स्पिन गेंदबाज यहां डोमिनेट कर सकते हैं. इस विकेट पर 290-300 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. यहां शनिवार को मैच के दिन एक्यूवेदर के अनुसार यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और 55 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। इस दिन 35 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 27 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहेगा.

दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़

अफगानिस्तान: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीद मलिक, बिलाल समी, अल्लाह गजनफर

कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान बीच हो रही इस क्रिकेट सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच शनिवार को होने वाले वनडे सीरीज के तीसरे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप/वेबसाइट पर ले सकते हैं.

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान) रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी

भारत बनाम अफगानिस्तान: पिच किस टीम के लिए फायदेमंद?

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की विकेट अब बल्लेबाजी के लिए अच्छी बन गई है. यहां मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया बल्लेबाजी और स्पिन दोनों विभाग में काफी अच्छी दिख रही है और वो इसका फायदा उठा सकती है।

FAQs - चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई की पिच रिपोर्ट क्या है?

भारत में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच सबसे धीमी मानी जाती है. इस विकेट पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाता है, विकेट अपना रूप दिखाने लगती है और स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है. चेपॉक की ट्रैक पर गेंदबाजी में वैरिएशन भी काफी काम करती हैं, हालांकि यहां बल्लेबाज एक बार धैर्य से और विकेट के टिकने के बाद अच्छी पारी खेल सकता है. यहां तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं है.

टी20 इंटरनेशनल में भारत बनाम अफगानिस्तान का H2H रिकॉर्ड क्या है?

H2H रिकॉर्ड में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में 6 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत को 5 मैचों में जीत मिली है और 1 मैच दोनों ही टीमों के बीच टाई रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday